फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में मल्लिका के कमरे तक पंहुचे मनचले

Fri, 23 Aug 2013 03:13 PM IST
मुंबई /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के इन दिनों पसीने छूटने लगे हैं। दरअसल , हुआ यूं कि मल्लिका जयपुर में अपनी फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की शूटिंग कर रही हैं और वहीं के एक होटल में ठहरी हुई हैं। होटल में उनके साथ घटी एक घटना से वे बहुत घबरा गई हैं।
विज्ञापन


वैसे तो होटल में मल्लिका के ठहरने की वजह से सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गये हैं। मगर बावजूद इसके कुछ लड़के शराब के नशे में मल्लिका के कमरे तक पहुंच गये। लड़कों को पता था कि मल्लिका कहां रुकी हुई हैं।

इतना ही नहीं, उन लड़कों ने मल्लिका के कमरे का दरवाजा खटखटाना भी शुरू कर दिया और भद्दे कमेंट भी किये , जिससे मल्लिका घबरा गयीं। इसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को फोन करके बुलाया, जिन्होंने तुरंत उन लड़कों को होटल से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन


मल्लिका ने इस घटना की शिकायत पुलिस से भी करने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया और मामले को ज्यादा तूल नहीं दिया। लेकिन इस वाकये के बाद मल्लिका अब फूंक-फूंक कर कदम रख रहीं हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें