महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल अस्पताल में भर्ती हैं। कहा जा रहा है कि उनकी हालत बेहद गंभीर है। जानी -मानी अभिनेत्री टीना घई ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि, उन्होंने गूफी के परिवार का हवाला देते हुए इस बारे में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया है।
31 मई को बिगड़ी हालत
टीना ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं। प्रार्थना कीजिए, जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टर और उनके परिवार वालों ने किसी से भी डिटेल्स शेयर करने से मना किया है। उन्होंने आगे कहा कि गूफी की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए। कहा जा रहा है कि एक्टर काफी समय से बीमार चल रहे थे, लेकिन 31 मई को उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शकुनि मामा बनकर मिली पहचान
गूफी के करियर की बात करें तो एक्टर 1980 के दशक में हिंदी फिल्मों के अलावा कुछ टीवी धारावाहिकों में नजर आए थे। बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले वो इंजीनियर थे। गूफी को पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने शकुनि मामा का किरदार निभाया था।
यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala: शोभिता धुलिपाला ने क्यों छोड़ी मॉडलिंग? नेपोटिज्म पर एक्ट्रेस ने कही यह बात
Karishma Tanna : मां बनने वाली थीं एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना? अभिनेत्री ने कई साल बाद उठाया इस राज से पर्दा