फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreya Kalra: श्रेया कालरा ने ट्रोलर्स को लताड़ा, अपनी जीत पर बोलीं- ‘शो में मुझसे फायदा छीनकर...’

Sun, 16 Aug 2026 01:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Shreya Kalra Replied Trollers :  श्रेया कालरा के 'लॉक अप 2’ जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जीत को स्क्रिप्टेड बताया जा रहा था। इसी बीच श्रेया ने ट्रोलर्स से कुछ सवाल पूछकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'लॉक अप 2’ की विनर बनीं श्रेया कालरा की जीत पर दर्शक लगातार सवाल उठा रहे हैं। इस जीत को लेकर श्रेया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब श्रेया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने आलोचकों को कड़ा जवाब दिया है।

विज्ञापन


श्रेया ने किये यूजर्स से सवाल  
श्रेया कालरा की जीत को कुछ दर्शक स्क्रिप्टेड और पक्षपातपूर्ण बता रहे हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए 'लॉक अप 2' की विजेता ने फैंस के सवालों का जवाब दिया। श्रेया ने कहा….
 

  • जब प्रतियोगियों को वापस लाया गया तो लोगों ने शो को पक्षपाती क्यों नहीं कहा?
  • जब उन्हें सीक्रिट रूम के रखा गया तब यह सवाल क्यों नहीं उठाया गया?
  • शो में मुझसे फायदा छीनकर किसी और को दे दिया गया। 
  • इस तरह के सवाल शो में बाकि प्रतियोगियों के लिए क्यों नहीं उठाये गए?
  • अब माइक ड्रॉप हो चुका है दोस्तों।
विज्ञापन

फराह खान - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

फराह खान पर भी लगे पक्षपात के आरोप

इससे पहले निर्देशक फराह खान ने अपने व्लॉग में भी 'लॉक अप 2’ में खुद पर लगे आरोपों पर बात की थी। उन्होंने कहा, ‘ शो होस्ट करने के दो हफ्ते बाद मुझे पता चला कि लोग कमेंट कर रहे हैं कि मैं पक्षपाती होस्ट हूं, क्यों?
क्योंकि श्रेया और मेरी यूट्यूब कंपनी एक ही टीम के द्वारा चलाई जाती हैं। उस कंपनी के पास 70 कंटेंट क्रिएटर हैं, तो क्या? पता नहीं मैं पक्षपाती कैसे हो सकती हूं?'

विज्ञापन

श्रेया कालरा ने जीता लॉकअप 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रेया को इनाम में क्या मिला?

लॉकअप सीजन 2 के विजेता का खिताब जीतने के बाद श्रेया कालरा को पुरस्कार में एक चमचमाती ट्रॉफी मिली थी। इसके अलावा एक करोड़ रुपये की राशि भी उन्हें मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया कालरा मामूली अंतर से जीती थीं। उन्होंने शिवांगी जोशी को सात वोटों से हराया था। बता दें कि पांच फाइनलिस्ट चुने गए थे। फाइनल में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला ने जगह बनाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें