आकांक्षा चौधरी ने क्या बताया?
वहीं इस दौरान आकांक्षा चौधरी ने भी अपने संघर्षों पर बात की। उन्होंने कहा कि फराह की बेटियों की तरह वह भी एक समय असुरक्षा की शिकार थी। आकांक्षा ने फराह को अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी दिखाईं। आकंक्षा बोलीं-
- मुझे एक समय लगता था कि मैं इस दुनिया की सबसे बदसूरत इंसान हूं।
- बचपन में मैं अपने लुक्स को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती थी।
- अब बिना मेकअप के भी मैं बहुत आत्मविश्वासी महसूस करती हूं
- मैं आपकी बेटियों से पार्टी में मिली थी। वह काफी क्यूट हैं।
बच्चों के साथ फराह खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
2008 में हुई थी फराह की शादी
फराह खान ने शिरीष कुंदर से 9 दिसंबर 2004 को शादी की थी। दोनों तीन बच्चे हैं। बेटियां दीवा-अन्या के अलावा एक बेटा जार भी है जिनका जन्म 2008 में हुआ था। हाल ही में फराह ने अपने बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज शेयर की थीं। वो अक्सर बच्चों के साथ तस्वींरे साझा करती हैं।