यूं तो एकता कपूर के एक्सपेरिमेंट्स के चर्चे चारों ओर है लेकिन एकता खबरों में आने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
हाल ही में एकता कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' के प्रमोशन का नया तोड़ निकाल लिया है। जी हां, एकता कपूर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए एक टीवी धारावाहिक लॉन्च कर रही हैं जिसमें एकता की फिल्म के कैरेक्टर डायन को बयां किया जाएगा।
एकता का नया शो 'एक थी नायिका' लाइफ ओके पर नौ मार्च से रात 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। जिसमें एकता की फेवरेट रह चुकी आठ अभिनेत्रियां पूजा गौड़, कृतिका कामरा, श्वेता तिवारी, आमना शरीफ, साक्षी तंवर और मौली गांगुली जैसी अभिनेत्रियां काम करेंगी।
इस सीरियल को मुंबई में हाल ही लॉन्च किया गया। जिसमें 'एक थी डायन' फिल्म की अभिनेत्री कोंकर्णा सेन और विशाल भारद्वाज भी मौजूद थे।
गौरतलब है कि लाइफ ओके पर प्रसारित धारावाहिक 'एक थी नायिका' में 16 एपिसोड की एक सीरिज चलाई जाएगी जिसमें 'एक थी डायन' के किरदारों को प्रमोट करते हुए आठ कहानियां अलग-अलग टीवी अभिनेत्रियों के जरिए प्रस्तुत की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस शो के सूत्रधार 'एक थी डायन' के हीरो इमरान हाशमी होंगे।
एकता का फिल्म को प्रमोट करने का ये नया कॉन्सेट वाकई निराला है। अब देखना होगा कि एकता कपूर का ये नया शो 'एक थी नायिका' लोगों को कितना रास आता है।