फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में कौन से कलाकार होंगे शामिल, अंकिता लोखंडे के वायरल वीडियो में दिखी कलाकारों की झलक

Wed, 28 Jan 2026 09:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के तीसरे सीजन में पिछले सीजन के चहेते दिग्गज कलाकार वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी पुरानी यादों को ताजा करेगी, साथ ही उनकी मजेदार नोकझोंक लोगों को खूब हंसाएगी। क्या इस बार शो में सुदेश लेहरी, अंकिता लोखंडे , विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी और निया शर्मा की वापसी खेल को पूरी तरह से पलट देगा?
विज्ञापन
लॉफ्टर शेफ सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे। वे चाबियां लेकर सेट को सचमुच लॉक कर देंगे। वे किचन पर फिर से अपना कंट्रोल हासिल करना चाहते हैं। निया और अर्जुन भी दिखेंगे निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी खाना पकाने की प्रतियोगिता शुरू होने से पहले बाइक पर शानदार एंट्री से सबका दिल जीत लेंगे। जानिए इस शो को लेकर इन कलाकारों की क्या राय है।

विज्ञापन

अंकिता ने शेयर किया मजेदार वीडियो
वापसी की खुशी में अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर आज एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'लाफ्टर शेफ्स में लौटना घर लौटने जैसा है और मैं अच्छे मतलब से कह रही हूं। यह टीम मेरे लिए परिवार जैसी है। इस किचन में वापस आना गर्मजोशी से भरा लगता है। यह मेरे लिए इस साल का सबसे खास पल है।' इसके अलावा शो को लेकर अंकिता ने कहा, 'दर्शकों का विक्की और मुझे इतना प्यार देखकर दिल छू जाता है। कृष्णा के साथ मेरा भाभी-देवर का रिश्ता मैंने बहुत मिस किया।'

शो को लकर सुदेश लहरी ने क्या कहा? 
कॉमेडी के बादशाह सुदेश लेहरी कहते हैं, 'सच कहूं तो जब लोगों ने कहा कि 'सुदेश जी, आपकी बहुत याद आ रही थी', तो मेरा दिल भर आया। इतना प्यार मिलना बड़ी बात है। लाफ्टर शेफ्स ने मुझे हमेशा अपनी कॉमेडी दिखाने की पूरी आजादी दी है। अब निया और मैं किचन में वापस आ गए हैं। हमारा जादू होगा, थोड़ी मस्ती, थोड़ा हंगामा और खाना बस दुआ करो कि सही बने।'

क्यों विक्की जैन के लिए खास है लॉफ्टर शेफ
विक्की जैन ने इस शो को लेकर कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे खाना बनाना इतना पसंद आएगा, लेकिन लाफ्टर शेफ्स ने मेरा नजरिया बदल दिया। यह जगह दूसरे घर जैसी लगती है, जहां काम छुट्टी जैसा लगता है। यहां बेफिक्र रहो, भावुक हो, मुकाबला करो और पागलपन करो, यही इसे खास बनाता है।'

दर्शक के प्यार के लिए शो में लौटे अर्जुन बिजलानी
अर्जुन बिजलानी शो में मस्ती करने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि, 'शूटिंग के दौरान हम अपनी चिंताएं भूल जाते हैं और इस मजेदार दुनिया में खो जाते हैं। दर्शक इसे बहुत पसंद करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक भी अपनी परेशानियां भूलकर शो देखें और खुलकर हंसें। लाखों लोगों का मेरी वापसी पर उत्साह देखना बहुत खुशी देता है। मैं पुराने और नए कलाकारों के साथ दर्शकों का समय अच्छा बनाने की कोशिश करूंगा।'
विज्ञापन

निया शर्मा के लिए क्यों खास है लॉफ्टर शेफ शो
निया शर्मा अपनी बेबाक एनर्जी के लिए मशहूर हैं। उनका कहना है कि, 'लाफ्टर शेफ्स मेरे जीवन का बड़ा पड़ाव है, क्योंकि इसने मुझे सीधे दर्शकों से जोड़ा। कभी-कभी लोग आकर कहते हैं, 'मैंने आपको लाफ्टर शेफ्स में देखा है', तो मेरी आंखें नम हो जाती हैं। इससे पता चलता है कि शो ने लोगों और मेरे जीवन को कितना छुआ है। इस मंच ने मुझे बहुत प्यार और मान्यता दी है। हां, दर्शकों को सुदेश जी के साथ मेरी नोंक-झोंक पसंद आती है। यहां वापस आना ऐसा लगता है जैसे अपनी जगह पर लौट आई हूं।"

यह भी पढ़ें: Prabhas Praises Rasha Thadani: प्रभास ने की राशा थडानी की तारीफ, डेब्यू सॉन्ग 'छाप तिलक' पर कही यह खास बात...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें