किस शख्स के बारे में कैसा सोचते हैं समर्थ
हाल ही में अमन गांधी के साथ बातचीत में समर्थ ने अपनी दोस्ती के बारे में बताया। जब मन्नारा चोपड़ा के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "वह सिर्फ अच्छी दोस्त हैं। मैं शो में आने से पहले ही डेटिंग कर रहा था, इसलिए मन्नारा के साथ सिर्फ दोस्ती है। "शो के एक मजेदार हिस्से में अमन ने समर्थ से उनके लाफ्टर शेफ्स के साथियों को "मिर्च, चीनी, नींबू, कड़वा" जैसे नाम देने को कहा। समर्थ ने सुदेश लेहरी को "नींबू" कहा, क्योंकि वे अनुभवी होने के बावजूद वैसे ही हैं। विक्की जैन को "चीनी" यानी "मीठा" बताया, क्योंकि वे पार्टी में सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। समर्थ ने कहा, "मैंने उनसे यह सीखा है।" समर्थ ने एकता कपूर की तारीफ पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, "एकता मैम ने मेरे काम की सराहना की, यह मेरे लिए बड़ा मौका है।
यह भी पढ़ें: Chal Mere Bhai: 'चल मेरे भाई' के सेट पर हुए कई मजेदार किस्से, करिश्मा को 'सपना जी' बुलाते थे सलमान खान और संजय
लॉफ्टर शेफ शो सीजन 2
समर्थ लाफ्टर शेफ्स 2 में अंकिता, विक्की, रुबीना, सुदेश लेहरी, एल्विश यादव, कृष्णा अभिषेक, निया शर्मा, करण कुंद्रा और राहुल वैद्य के साथ दिख रहे हैं। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते हैं।
यह भी पढ़ें: Met Gala 2025: प्रेग्नेंट पत्नी कियारा के स्पोर्ट में न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ, मेट गाला में करेंगे डेब्यू