वीडियो वायरल
समर्थ की बर्थ डे पार्टी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन मस्ती करते दिखे। विक्की और निया '3 पेग' गाने पर नाचते नजर आए, जबकि अंकिता लोखंडे टेढ़े-मेढ़े मुंह बनाती नजर आईं। इन तीनों का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अंकिता, निया और विक्की ने मनाया समर्थ का जन्मदिन
अंकिता और विक्की ने अपने मुंबई वाले घर पर भी समर्थ का जन्मदिन मनाया। एक वीडियो में समर्थ, जिन्हें प्यार से 'चिंटू' बुलाते हैं, केक काटते दिखे। विक्की ने उनके लिए खूब चीयर किया और गाल पर किस भी किया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। अंकिता ने समर्थ के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया और थोड़ा डांस भी किया। करण वीर मेहरा और एल्विश यादव जैसे सितारे भी समर्थ के इस खास दिन में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: Manna Dey: ‘लागा चुनरी में दाग’-‘एक चतुर नार’ मन्ना डे के गीतों की जादुई दुनिया, आज भी छूती है दिलों के तार
टीवी स्टार्स का करियर
अंकिता, विक्की, समर्थ और एल्विश इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। इस शो में कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, निया शर्मा, सुदेश लेहरी, एली गोनी, करण कुंद्रा, रूबीना दिलैक और राहुल वैद्य भी हैं। शो की मेजबानी भारती सिंह कर रही हैं और जज हैं सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी। इससे पहले अंकिता, विक्की और समर्थ 'बिग बॉस 17' में भी दिखे थे, जहां समर्थ वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट थे। यह शो मुनव्वर फारुकी ने जीता था।
यह भी पढ़ें: Triptii Dimri: मोमज के लिए क्रेजी हैं तृप्ति डिमरी, यकीन नहीं तो देखें यह वायरल वीडियो..