फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lataa Saberwal: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने अलगाव पर तोड़ी चुप्पी, 16 साल का रिश्ता किया खत्म

Sat, 21 Jun 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लता सभरवाल ने टीवी पर कई सीरियल किए हैं। मगर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में वह राजश्री का किरदार निभाकर मशहूर हुईं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें पति और एक्टर संजीव सेठ से अपने अलगाव की घोषणा की। जानिए, अपनी पोस्ट में लता सभरवाल ने क्या लिखा है।

विज्ञापन
लता सबरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@lataa.saberwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगभग 16 साल की शादी के बाद लता सभरवाल और एक्टर संजीव सेठ की राहें जुदा हो चुकी हैं। शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी लता सभरवाल ने दी है। 

विज्ञापन


लता ने अलगाव के बारे में क्या लिखा
लता ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की, उसमें लिखा है, ‘एक लंबी चुप्पी के बाद घोषणा करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति (श्री संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए संजीव का आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके फ्यूचर के लिए बेस्ट विशेज भी देती हूं।’  

विज्ञापन


फैंस से की एक खास रिक्वेस्ट 
लता सभरवाल आगे लिखती हैं, ‘मैं सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें। इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें।’ आगे वह एक प्रेयर वाला एक इमोज भी टैग करती हैं।

सीरियल के सेट पर ही संजीव से मुलाकात
बताते चलें कि लता सभरवाल और संजीव सेठ ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में पति और पत्नी का रोल किया था। इस जोड़े के बीच प्यार इस सेट पर हुआ था, बाद में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी को 16 साल हो चुके हैं। मगर अब ये दोनों अलग हो चुके हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या अरमान-अभिरा का हाेगा फिर मिलन? रोहित पुरोहित ने दिया सोशल मीडिया पर हिंट

लता ने इन फिल्मों में भी किया अभिनय 
सिर्फ टीवी सीरियल की दुनिया में ही लता सभरवाल ने नाम नहीं कमाया। वह कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। लता ने इश्क विश्क, विवाह, प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। विवाह में तो उन्होंने अमृता राव के किरदार की जेठानी का रोल किया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें