'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मिहिर पर भड़की तुलसी
मिहिर चुपचाप तुलसी की सारी बातें सुनता है और मन ही मन अफसोस जताता है। वह तुलसी से जैसे ही माफी मांगने की कोशिश करता है, तुलसी कहती है 'एक अहसान करना मेरे ऊपर, अपनी जुबान से मेरा नाम मत लेना। मेरा जब नाम लेते हो तो ऐसा लगता है कि तुलसी के पत्तों पर किसी ने तेजाब डाल दिया हो'। यह सुन मिहिर सन्न रह जाता है।
क्या अलग हो जाएंगी तुलसी और मिहिर की राहें
अगले एपिसोड में देखा जाएगा कि घर के सभी सदस्य यह जानना चाह रहे हैं कि परी और रणविजय की शादी बीच में छोड़ तुलसी आखिर गई कहां थी? इस बीच तुलसी दोबारा घर से बाहर जाने लगती है। सब पूछते हैं, 'क्या हुआ?' तुलसी कहती है, 'मिहिर से पूछिए'। मिहिर का भाई किरण पूरे घर के सामने बताता है कि उसके भाई मिहिर की जिंदगी में दूसरी औरत आ गई है। यह देख सब हैरान रह जाते हैं। वहीं, तुलसी कहती है कि वह मिहिर के साथ सारे संबंध तोड़कर घर से जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि अब आगे कहानी क्या मोड़ लेगी? तुलसी फिर मिहिर को माफ कर देगी या इस बार दोनों की राहें अलग होंगी!