फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोयना ने कराया मिहिर-तुलसी को जुदा? नए शख्स की हुई एंट्री; 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में आएगा बड़ा बदलाव

Fri, 12 Dec 2025 07:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नया ट्विस्ट आने वाला है। तुलसी को नोयना और मिहिर के बारे में सच पता चल गया है। सच जानकर हैरान तुलसी घर छोड़कर चली जाती है। शो में छह साल का लीप भी आने वाला है।
विज्ञापन
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' दिलचस्प मोड़ पर है। नोयना अपनी चाल में कामयाब होती दिख रही है। पहले उसने मिहिर और तुलसी के बीच फासले बढ़ाए थे। सबकुछ ठीक हुआ तो फिर उसने ऐसी चाल चल दी कि तुलसी पूरी तरह टूट चुकी है। मिहिर और नोयना के बीच पनपे प्यार से वाकिफ होते ही तुलसी को सदमा लगा है। वह बिना एक पल सोचे घर से चली जाती है। 

विज्ञापन

 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब
मिहिर और तुलसी के बीच आई दरार
अब तक हमने देखा कि शो में परी और रणविजय की शादी हो रही है और इस बीच नोयना खुद को कमरे में बंद कर सुसाइड का नाटक करती है। मिहिर उसे बचाने जाता है तो वह उससे हमेशा अपने साथ रहने को कहती है। यह कहते हुए वह मिहिर के गले लगती है और उसी पल तुलसी वहां पहुंचती है। यह मंजर देख उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है और घर छोड़कर जाने लगती है। मिहिर भी नोयना का हाथ झटक कर तुलसी के पीछो दौड़ता है। उधर तुलसी और मिहिर की गैर-मौजूदगी में परी और रणविजय की शादी हो जाती है।
विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब
शो में आएगा छह साल का लीप
आने वाले वक्त में इस सीरियल में कई नए ट्विस्ट और टर्न आएंगे। शो में छह साल का लीप आने वाला है। वृंदा और अंगद जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनेंगे। मगर, सवाल यह है कि क्या इस बार भी मिहिर को तुलसी माफ कर देगी या कोई बड़ा फैसला लेगी? क्या नोयना मिहिर और तुलसी को अलग कराने के अपने प्लान में कामयाब हो जाएगी?

तुलसी की जिंदगी में आएगा खास इंसान
इसी के साथ शो में एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है। यह शख्स तुलसी के जीवन में एंट्री लेगा। आज स्टार प्लस के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें तुलसी (स्मृति ईरानी) के साथ एक शख्स है। साथ ही लिखा है, 'एक खास इंसान आ रहा है तुलसी की जिंदगी में। क्या होगा कहानी का अगला मोड़'?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें