फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बेटा गौतम मिटाएगा तुलसी और मिहिर के बीच की दूरी? छह साल पुराना सच सामने आने पर हिल जाएगी नोयना की दुनिया

Sun, 01 Mar 2026 05:01 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अब नोयना का सच पता चलने के करीब है। इस सच को तुलसी और मिहिर का बेटा गौतम सबके सामने लेकर आएगा।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिहिर और तुलसी का बेटा गौतम विरानी बेशक अपने माता-पिता से नाराज है। मगर, अपने माता-पिता के लिए वह एक ऐसा काम करने वाला है, जो एक संतान के रूप में मिसाल बनेगा। यूं तो इस सीरियल की कहानी काल्पनिक है और पर्दे तक सीमित है, लेकिन दर्शक इससे हकीकत में बेहद अटैच हैं। पिछले छह साल से तुलसी और मिहिर दूर-दूर हैं। मगर, अब जल्द ही उनके मिलन की घड़ी आने वाली है।

विज्ञापन

उजड़ जाएगी नोयना की दुनिया
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के दूसरे सीजन में छह साल का लीप देखा गया। इसमें देखा गया कि छह साल से तुलसी और मिहिर दूर हैं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी में नोयना आ गई। तुलसी ने शांति निकेतन छोड़ दिया और वहीं, नोयना शांति निकेतन में अपनी जगह बनाने को तैयार है। उसे मिहिर और तुलसी के तलाक का इंतजार है। वह मिहिर से शादी के सपने सजा रही है। मगर, उसका यह सपना न सिर्फ टूटने वाला है, बल्कि उसकी पूरी दुनिया ही हिल जाएगी।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
गौतम बताएगा तुलसी को मिहिर और नोयना के रिश्ते का सच
आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि नोयना जिस झूठ को आधार बनाकर मिहिर को खुद से शादी करने के लिए तैयार कर रही है, वह अब सबके सामने आ जाएगा। और, इस झूठ का पर्दाफाश गौतम करेगा। वह अपनी मां तुलसी को समझाएगा कि जिस वजह से वह छह साल से मिहिर से दूर है, उस वजह का कोई वजूद ही नहीं है।

Suriya 46 First Look: इस दिन रिलीज होगा Suriya 46 का फर्स्ट लुक; मेकर्स ने शेयर की जानकारी
विज्ञापन

क्या होगा आगामी एपिसोड में?
सच्चाई पता चलने पर तुलसी रोने लगती है। आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि सच्चाई पता चलने के बाद तुलसी क्या स्टैंड लेती है? नोयना के इस झूठ की मिहिर क्या सजा देगा? इसके अलावा क्या माता-पिता से गौतम की नाराजगी भी दूर हो जाएगी? यह शो स्टार प्लस पर आता है। वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें