क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शहर से दूर जिंदगी शुरू करेगी तुलसी
नोयना की बातों और मिहिर के साथ उसकी शादी की बात से तुलसी इतनी आहत होती है कि बिना बताए शहर छोड़कर चली जाती है। वह अपने पीछे अपने बच्चों के लिए एक चिट्ठी लिखकर जाती है, जिसमें कहती है कि वह शहर से दूर जा रही है और जिंदगी की एक नई शुरुआत करेगी। उसे ढूंढा न जाए। वह ट्रेन में सवार होकर दूर चली जाती है। इसी के साथ शो में छह साल का लीप दिखाया गया है।
क्या नोयना से शादी करेगा मिहिर?
लीप के साथ शांति निकेतन का नजारा दिखाया गया है, जहां आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूख चुका है। डिजाइन बदल गया है। दरवाजा खोलते ही तुलसी नहीं, बल्कि नोयना स्वागत करती है। ऐसे में सवाल है कि क्या गायत्री के कहने पर मिहिर नोयना से शादी कर लेगा? या कोई और ट्विस्ट आने वाला है। यह आगामी एपिसोड में पता चल पाएगा।