फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फिर से बेटा हुआ’ भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शेयर किया वीडियो, टीवी सेलेब्स ने पैरेंट्स बनने की दी बधाई

Sat, 20 Dec 2025 02:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa Second Child News: भारती सिंह दूसरी बार मां बनी हैं। दूसरे बेटे की जन्म की खुशी को कॉमेडियन भारती ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस पोस्ट पर कई टीवी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। 
विज्ञापन
भारती सिंह और हर्ष दूसरी बार बने पैरेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@haarshlimbachiyaa30
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को कॉमेडियन भारती सिंह और  हर्ष लिंबाचिया की जिंदगी में खुशियां दोगुनी हो गईं। भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। शनिवार को इस कपल ने सोशल मीडिया पर बेटे होना की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। कपल ने जाे वीडियो शेयर किया है, उस पर टीवी सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं।  

विज्ञापन


वीडियो साझा कर लिखा- ‘फिर से बेटा हुआ है’
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति  हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह नवजात की ड्रेस को पकड़े नजर आए। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा गया है, ‘लिंबाचिया एंड संस, फिर से बेटा हुआ है।’ बताते चलें कि हर्ष और भारती को पहले से एक बेटा है, जिसका नाम लक्ष्य है। उसे वह प्यारा से गोला करते हैं। 


जैमी लीवर से लेकर अदा खान तक ने दी बधाई 
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के दूसरी बार पैरेंट्स बनने पर टीवी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। जैमी लीवर से लेकर अदा खान तक ने उन्हें बधाई दी है। टीवी एक्ट्रेस सृष्टि झा और सिंगर हर्षदीप कौर ने भी भारती को दूसरी बार मां बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: भारती सिंह ने आयशा खान को लेकर किया ऐसा कमेंट, लोगों ने कर दिया ट्रोल; बोले- ‘ये मजाक नहीं बॉडी शेमिंग है’

भारती सिंह का करियर फ्रंट 
भारती सिंह अपनी पहली प्रेग्नेंसी की तरह ही दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम करती रही हैं। दूसरी डिलवरी से पहले वह शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ की शूटिंग कर रही थीं। वह इस शो की होस्ट हैं। इस शो में कई टीवी सेलेब्स नजर आते हैं, सभी को कुकिंग के टास्क मिलते हैं। साथ ही कॉमेडी से भरा माहौल भी इस शो में नजर आता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें