फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KSBKBT 2: नोयना का पत्ता साफ, लेकिन नहीं थमा शांति निकेतन में तूफान; क्या टूटने वाला है करण-नंदिनी का रिश्ता?

Sat, 18 Apr 2026 02:59 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लंबे वक्त बाद परिवार में खुशहाली लौटी है। नोयना नाम की मुसीबत घर से दूर हो गई है। सबने एक साथ हंसना-बैठना शुरू ही किया है कि एक नई मुसीबत दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में काफी उथल-पुथल देखने को मिली। नोयना की बातों में आकर तुलसी इमोशनल हो गई और मिहिर की शादी नोयना से कराने चल दी थी। हालांकि, आखिरी वक्त में सच्चाई का पता चलने के बाद तुलसी ने ही नोयना को धक्के मारकर शांति निकेतन से भी निकाला। इसके बाद शांति निकेतन का माहौल अब थोड़ा खुशहाल हुआ है। मगर...

विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या दोबारा फेरे लेंगे तुलसी और मिहिर?
तुलसी शांति निकेतन में रहने लगी है। नोयना का साया भी परिवार से हट गया है। हालांकि, तुलसी और मिहिर तलाकशुदा हैं। मगर, एक ही घर में बच्चों की खातिर रह रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है। परिवार के सभी सदस्य चाहते हैं कि तुलसी और मिहिर की दूसरी शादी हो जाए। मुन्नी इसकी शुरुआत करती है। मगर, इस बीच एक शादी टूटने की कगार पर भी है।

करण नंदिनी की शादी का सच जान चौंकी तुलसी
शांति निकेतन में लंबे वक्त बाद हालात सामान्य हुए हैं। पूरा परिवार साथ बैठकर बातें कर रहा है। मगर, करण और नंदिनी की तकरार अभी थम नहीं रही है। फिलहाल, दोनों का झगड़ा परिवार की नजरों में नहीं है। मगर, आने वाले एपिसोड में यह तकरार इतनी बढ़ती चली जाएगी कि नौबत तलाक लेने तक पहुंच जाएगी। इसकी भनक तुलसी को लगेगी तो वह भी चौंक जाएगी।
विज्ञापन

क्या है नंदिनी और करण के रिश्ते में खटास की वजह?
करण और नंदिनी को तुलसी और मिहिर के बाद विरानी परिवार की सबसे आदर्श जोड़ी माना जाता है। मगर, अब इनका रिश्ता कमजोर पड़ गया है। नंदिनी को करण पर शक है। पिछले एपिसोड में नंदिनी ने करण का पीछा भी किया था। मगर, करण ने यह कहकर बात टाल दी कि उसने नया घर लिया है। आने वाले एपिसोड में देखने को मिल सकता है कि करण का शादी से बाहर कोई अफेयर है। देखना होगा कि क्या करण और नंदिनी की शादी बिखर जाएगी या तुलसी कुछ कदम उठाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें