फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं लड़कियों को मैसेज नहीं करता', श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी की बातचीत पर कुशल टंडन ने दी प्रतिक्रिया

Thu, 13 Aug 2026 09:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kushal Tandon: श्रेया कालरा ने कुश टंडन पर आरोप लगाए हैं। इस पर कुशल टंडन ने जवाब दिया है। उन्होंने भारतीय महिलाओं पर एक बयान दिया है।
विज्ञापन
कुशल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'अलायंस' में नजर आए कुशल टंडन तब चर्चा में आ गए जब रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में उनके नाम का जिक्र हुआ। एक्टर ने आखिरकार श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी की तरफ से शिवांगी के साथ उनके रिश्ते पर की गई बातचीत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


'लॉक अप' को भेजा बिल
कुशल ने आईएनएस को बताया, 'मैंने जीएसटी के साथ 'लॉक अप' को एक बिल भेजा है क्योंकि 'मल्टीवर्स' में मेरी बातें घर के बाहर, घर के अंदर और दूसरे शो में हर जगह हो रही थीं। मैं उनकी कंपनी के साथ साइन किया हुआ हूं, इसलिए वे मुझे बहुत जल्द चेक देंगे।'

श्रेया कालरा - फोटो : Instagram
श्रेया ने लगाए कुशल पर आरोप
जानकारी के लिए बता दें कि श्रेया ने पहले 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड के दौरान कुशल पर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि कुशल ने उनके प्रमोशनल शूट के बाद उन्हें मैसेज भेजा था, जबकि उस समय कथित तौर पर वह शिवांगी जोशी के साथ रिश्ते में थे।

कुशल को लेकर क्या बोलीं श्रेया?
श्रेया ने कहा, 'शूट के बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया। उस समय मैं किसी और को डेट कर रही थी। तब कुशल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच कुछ चल रहा था। मुझे इसके बारे में पता नहीं था। उन्होंने मुझसे बात करना शुरू किया। मुझे कुछ शक हुआ और मैंने बात करना बंद कर दिया।'

उन्होंने यह भी कहा कि बाद में जब वे एक दूसरे सेट पर मिलीं, तो उन्होंने शिवांगी से इस मामले पर बात की और गलतफहमी दूर करने के लिए उन्हें चैट भी दिखाई।

शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या बोले कुशल टंडन?
  • कुशल ने पहले अपने शो 'अलायंस' में इस मामले पर सफाई दी थी। 
  • उनसे श्रेया कालरा को मैसेज भेजने के बारे में पूछा गया था। 
  • उन्होंने इन आरोपों को साफ तौर पर नकार दिया। 
  • उन्होंने कहा, 'उन्होंने मुझे मैसेज किया था, जाहिर है! मैं लड़कियों को मैसेज नहीं करता।'
  • उन्होंने आगे कहा 'मेरा आत्म-सम्मान इतना ऊंचा है कि मैं लड़कियों को मैसेज नहीं करता।'
  • कुशल ने यह भी जोड़ा कि मैं सिर्फ विदेश की मॉडल्स को ही डायरेक्ट मैसेज भेजता हूं!
विज्ञापन

मिनी माथुर बनी वितेजा
हाल ही में खत्म हुए शो 'अलायंस' में 16 कंटेस्टेंट्स ने सहयोगी (एलायंस) के तौर पर एंट्री की थी, लेकिन वफादारी बदलना, धोखा और रणनीतिक गेमप्ले ने फाइनल प्राइज की दौड़ में हर एलायंस की परीक्षा ली। मिनी माथुर ने 'अलायंस' सीजन 1 की ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें