फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारुल चौधरी और कुणाल ठाकुर की चमकी किस्मत, एकता कपूर के इस शो में मिले दमदार किरदार

Fri, 06 Mar 2020 06:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • एकता कपूर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' ने हाल ही में आठ साल का उछाल लिया है
  • पारुल चौधरी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि वह अनुराग की बहन राखी का किरदार निभाएंगी, जोकि कनाडा से बहुत लंबे समय के बाद वापस घर लौटी है
  • कुणाल इस शो के साथ टीवी में अपना करियर शुरू कर रहे हैं
विज्ञापन
Kunal Thakur, Parul Chaudhary - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकता कपूर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' ने हाल ही में आठ साल का उछाल लिया है। नतीजतन शो में कई नए चेहरों का समावेश किया गया है। उन नए चेहरों में शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' से प्रसिद्धि पा चुके कुणाल ठाकुर और पारुल चौधरी का नाम शामिल है। 

विज्ञापन


पारुल चौधरी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि वह अनुराग की बहन राखी का किरदार निभाएंगी, जोकि कनाडा से बहुत लंबे समय के बाद वापस घर लौटी है। उन्होंने बताया है, 'राखी रहती भले ही कनाडा में थी लेकिन उसकी जड़ें भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई थीं। उसके बच्चे भी चाहते थे कि वह अनुराग जैसी बने और भारतीय सभ्यता में खुद को पिरोए। जब मैं भारत पहुंचती हूं तो मेरा स्वागत सीधे दुर्गा पंडाल में होता है।'

विज्ञापन

Kunal Thakur - फोटो : amar ujala mumbai
उन्होंने शो की तारीफ करते हुए कहा, 'हाल ही में शो 'दिव्य दृष्टि' से मेरा काम खत्म हुआ है, और मैं छुट्टी मनाने केरल चली गई थी। तभी बालाजी टेलीफिल्म्स से मेरे लिए फोन आया। मेरे पास सोचने का बिल्कुल भी वक्त नहीं था। मैंने इसके लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया, शायद मैंने जो काम किया है वही एकता मैम ने देख लिया होगा। यह बालाजी का शो है और स्टार प्लस पर चल रहा है। तो मेरे पास इस किरदार को हां कहने के लिए दो कारण थे। और मैंने हां कह दी।'

कुणाल इस शो के साथ टीवी में अपना करियर शुरू कर रहे हैं। वे इस शो में राखी के बेटे का किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने अपने किरदार के बारे में बताया, 'मैं पहली बार टीवी का कोई शो करने जा रहा हूं तो मुझे ऑडिशन देना पड़ा। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि टीवी पर इससे अच्छी मेरी शुरुआत नहीं हो सकती थी। मैं जब छोटा था तब इस शो को अपने माता पिता के साथ देखा करता था। और अब इस शो में मैं एक मुख्य किरदार निभा रहा हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आएगा।'

पढ़ें: म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' का आएगा सीक्वल, इस तारीख को होगा रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें