एकता कपूर के प्रतिष्ठित टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' ने हाल ही में आठ साल का उछाल लिया है। नतीजतन शो में कई नए चेहरों का समावेश किया गया है। उन नए चेहरों में शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' से प्रसिद्धि पा चुके कुणाल ठाकुर और पारुल चौधरी का नाम शामिल है।
पारुल चौधरी ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि वह अनुराग की बहन राखी का किरदार निभाएंगी, जोकि कनाडा से बहुत लंबे समय के बाद वापस घर लौटी है। उन्होंने बताया है, 'राखी रहती भले ही कनाडा में थी लेकिन उसकी जड़ें भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई थीं। उसके बच्चे भी चाहते थे कि वह अनुराग जैसी बने और भारतीय सभ्यता में खुद को पिरोए। जब मैं भारत पहुंचती हूं तो मेरा स्वागत सीधे दुर्गा पंडाल में होता है।'