फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Banerjee: कुमकुम भाग्य फेम पूजा बनर्जी ने साझा की अपनी बेबी की पहली तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Mon, 28 Mar 2022 05:40 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
पूजा बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

कुमकुम भाग्य सीरियल की अभिनेत्री पूजा बनर्जी हाल ही में मां बनी हैं। इस समय वह अपनी जिंदगी को एंज्वाय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। अभिनेत्री ने एक लव लेटर के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया। मां बनने के बाद पूजा सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वह अक्सर तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपनी जिंदगी के पल साझा करती रहती हैं। हाल ही में पूजा ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन

पूजा बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उनकी बेटी की फोटो है। पूजा ने  कैप्शन में लिखा- सना एस सेजवाल को हैलो कहें। 12 मार्च को हमारे घर में पैदा हुई छोटी सा राजकुमारी। पूजा ने आगे लिखा- तुम्हारे नन्हे कदमों ने हमारे दिलों और घर को प्यार से भर दिया है। मम्मा और पापा की तरफ से ढेर सारा प्यार। 

पूजा बनर्जी अपने पति संदीप सेजवाल के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा ने आगे लिखा- @संदीप सेजवाल और @falgunikharwaphotography हमारी गुलाबो को इतनी खूबसूरती और सावधानी से कैप्चर करने के लिए धन्यवाद। इससे पहले भी पूजा ने हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें नन्ही बच्ची ने उनकी उंगली पकड़ी थी। 
विज्ञापन

इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी बच्ची पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन ने लिखा- आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई...बच्ची बहुत प्यारी है। दूसरे फैन ने लिखा- ये बहुत क्यूट है। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने ब्यूटीफुल और क्यूट जैसे कमेंट्स भी किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें