फिल्म वीरे दी वेडिंग कल यानि कि 1 जून को सिनेमाघरों में लगेगी। लेकिन इससे पहले फिल्म का एक गाना तारीफां दर्शकों के बीच बहुत हिट हो रहा है। यही वजह है कि यह सॉन्ग चार्टबस्टर पर नंबर वन की पॉजीशन पर है। इन सबके बावजूद टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या का इसी गाने पर एक डांस वीडियो इंटरनेट पर आग लगा रहा है।
दरअसल, सॉन्ग तारीफां पर श्रद्धा के साथ एक्टर शाहीर शेख भी उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं। गाने पर दोनों के स्टेप्स लोगों को काफी भा रहे हैं। इतना ही नहीं यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
वीडियो देखने के बाद यूजर्स उनके डांस मूव्स की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को शाहीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसे 19 घंटे में तकरीबन 3 लाख 55 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है।