फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीविजन पर असली किरदारों की कहानियों को लगा ग्रहण, बंद हो रहे ये दो दिलचस्प धारावाहिक

Wed, 07 Oct 2020 06:32 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • धारावाहिक 'ये जादू है जिन्न का' की विदाई का दिन भी तय हो गया है।
  • 'तेनाली रामा' में शीर्षक भूमिका निभाने वाले अभिनेता कृष्ण भारद्वाज के मुताबिक उनका शो बंद हो रहा है।
  • धारावाहिक 'ये जादू है जिन्न का' भी अपने अंतिम पड़ाव में है।
विज्ञापन
तेनाली रामा, ये जादू है जिन्न का - फोटो : instagram: pankaj_berry_official/ nostalgia.7.7.7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तेनाली रामा' का अब अंत निकट आ गया है। पिछले तीन साल से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे इस धारावाहिक के निर्माताओं ने कलाकारों को जानकारी दी है कि अब यह शो बंद हो जाएगा। वहीं, एक और धारावाहिक 'ये जादू है जिन्न का' की विदाई का दिन भी तय हो गया है।

विज्ञापन


धारावाहिक 'तेनाली रामा' में शीर्षक भूमिका निभाने वाले अभिनेता कृष्ण भारद्वाज के मुताबिक उनका शो बंद हो रहा है। टीवी पर इस शो के अंतिम एपिसोड का प्रसारण 13 नवंबर को किया जाएगा। भारद्वाज ने बताया कि वह धीरे-धीरे इस किरदार को काफी लंबे समय से जी रहे थे और एक बार तो वह भूल भी गए थे कि वह इस किरदार को निभाने से पहले क्या थे? कुछ ही समय पहले इस धारावाहिक का हिस्सा बने अभिनेता तरुण खन्ना ने बताया कि इस शो के बंद होने की अफवाह काफी लंबे समय से चली आ रही हैं। हालांकि, बाद में हमें बताया गया कि यह शो अभी लंबा चलेगा। पता नहीं कि अचानक से चैनल ने अपनी योजना कैसे बदल दी और यह फैसला ले लिया। तरुण खन्ना शो में राजा कृष्णदेव राय की भूमिका निभा रहे थे। टीवी पर इस धारावाहिक की शुरुआत जुलाई 2017 से हुई थी। तब से यह धारावाहिक दर्शकों का मनोरंजन कर रहा था। कृष्ण भारद्वाज के अलावा इस शो में आसिया काजी और पंकज बेरी भी अहम भूमिकाओं में थे।

विज्ञापन

टीवी शो 'ये जादू है जिन्न का' - फोटो : स्टार प्लस
इसके अलावा टीवी का एक और धारावाहिक 'ये जादू है जिन्न का' भी अपने अंतिम पड़ाव में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह शो नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में टीवी पर अंतिम बार प्रसारित होगा। शो के निर्माताओं को यह धारावाहिक काफी महंगा पड़ रहा है। एक फैंटेसी धारावाहिक होने की वजह से इसमें वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत होता है।

निर्माताओं ने इस शो को सीमित कहानी के साथ बनाने की योजना बनाई थी लेकिन अब यह शो काफी लंबा खिंच गया है। निर्माताओं को भी लगता है कि इसकी कहानी को आगे घसीटना अनावश्यक ही है। इसलिए, इस धारावाहिक को बंद करने का वक्त आ गया है। वैसे इस धारावाहिक के बंद होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। एक बार तो खुद इस शो की निर्माता गुल खान भी एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि जल्द ही इस धारावाहिक को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, इसका अंतिम फैसला चैनल ही लेगा। फिलहाल इसके बंद होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पढ़ें: Gajendra Chauhan Birthday: डॉक्टरी की पढ़ाई करने के बाद फिल्मों में आए थे गजेंद्र चौहान, युधिष्ठिर का किरदार करके घर-घर हुए मशहूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें