फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर के कॉफी हाउस में दीपिका के साथ पहुंचीं आलिया, शादी के सवाल पर दिया ये रिएक्शन

Sat, 13 Oct 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika and alia
विज्ञापन
'कॉफी विद करण सीजन 6' 21 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इस चैट शो में करण जौहर के पहले मेहमान दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट बने। हाल ही में इस शो का प्रोमो आया है जिसमें दीपिका और आलिया भट्ट एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन


इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा - 'करण जौहर के कॉफी हाउस में गर्ल पॉवर। खूब सारी मस्ती और खेल अब शुरू होने जा रहा है। 21 अक्तूबर से स्टार वर्ल्ड पर रात 9 बजे।'
इस वीडियो में करण जौहर दीपिका पादुकोण से कहते हैं कि आप रणबीर से रिलेशनशिप में रह चुकी हैं और आलिया हैं। तभी दीपिका कहती हैं कि उसके लिए मुश्किल मत करो क्योंकि वह नहीं है। इस बीच करण जौहर दोनों एक्ट्रेस से कहते हैं कि कौन जल्दी शादी करने जा रही हैं। इस सवाल के जवाब में दोनों एक दूसरे की तरफ इशारा करती हैं। इस दौरान आलिया और करण कहते हैं कि हमें पता है कि कौन सबसे बड़ा झूठ बोल रहा है।
विज्ञापन


इस प्रोमो को देखकर इतना कहा जा सकता है इस बार भी करण जौहर का शो हिट होने वाला है। इस शो के सभी सीजन हिट रहे हैं और दर्शकों की डिमांड पर करण जौहर 'कॉफी विद करण सीजन 6' लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें