फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी लिस्ट में अमिताभ बच्चन से पिछड़ गए सलमान खान, टॉप पर 'नागिन 3' कायम

Fri, 12 Oct 2018 09:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केबीसी और बिग बॉस
विज्ञापन
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की 40वें हफ्ते की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति को इस हफ्ते जबरदस्त फायदा पहुंचा है। टीआरपी रेटिंग में ये शो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। इसकी एक वजह बिनिता जैन रहीं, जिन्होंने पिछले हफ्ते एक करोड़ की राशि जीती। 
विज्ञापन


विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 को इस हफ्ते भी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी एक वजह ये भी है कि बिग बॉस और कौन बनेगा करोड़पति का टाइम स्लॉट एक ही है। ऐसे में दर्शक अमिताभ बच्चन को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस को 19वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 अभी भी टॉप पर है। शो में विक्रांत के वापस आने से बेला-माहिर की जिंदगी में उथल पुथल मच गई है, जो दर्शकों को रास आ रहा है। हालांकि एकता के ही दूसरे सीरियल कसौटी जिंदगी की से भी काफी उम्मीदें थीं। पहले हफ्ते टॉप 10 में जगह बनाने के बाद इस शो की टीआरपी में गिरावट आई है और 15वें नंबर पर खिसक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्टार भारत पर हाल ही में शुरू हुए शो राधाकृष्ण ने धमाकेदार एंट्री की है। पहले ही हफ्ते ये शो टीआरपी लिस्ट में 6वें नंबर पर पहुंच गया। 

टॉप 10 शो की लिस्ट
1.
नागिन 3 (कलर्स)
2. कुंडली भाग्य (जी टीवी)
3. कौन बनेगा करोड़पति 10 (सोनी टीवी)
4. ये रिश्ता क्या कहलाता है (स्टार प्लस)
5. कुल्फी कुमार बाजेवाला (स्टार प्लस)
6. राधाकृष्ण (स्टार भारत)
7. इंडियन आइडल 10 (सोनी टीवी)
8. कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (सब टीवी)
10. इश्क सुभानल्लाह (जी टीवी)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें