पिछले कुछ दिनों से कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें घटने की बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। पहले सुनील ग्रोवर और अन्य साथियों का शो छोड़कर चले जाना और इसकी वजह से टीआरपी में गिरावट आदि की वजह से कपिल पहले ही परेशान चल रहे थे कि खबर आ गई कि उनका शो अब जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है जिससे उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब उनके और फैंस के लिए एक खुशखबरी है।
खबर है कि कपिल का शो फिलहाल ऑफ-एयर नहीं किया जाएगा और इसकी वजह है सलमान खान। दरअसल, पहले सोनी पर 'द कपिल शर्मा शो' की जगह सलमान खान का शो 'दस का दम' टेलीकास्ट किया जाने वाला था। लेकिन सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' और 'टाइगर जिंदा है' में बिजी हैं इसलिए उन्होंने 'दस के दम' को दो महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया है।
इसके बाद कपिल ने जरूर राहत की सांस ली होगी। उन्हें टीआरपी बढ़ाने के लिए दो महीने का समय जो और मिल गया है।