फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरु होगा बिग बॉस, घर में होगा कौन-कौन?

Sat, 14 Sep 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस का सातवां सीजन कल से शुरू हो रहा है। जानिए इस शो में इस बार कौन-कौन से मेहमान होंगे।
विज्ञापन


बिग बॉस के सातवें सीजन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अभी यह नहीं बताया गया है कि आखिर इसमें कौन सी हस्तियां भागीदारी कर रही हैं।

सूत्रों के हवाले से जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें तनीषा मुखर्जी, गौहर खान, शान, काम्या पंजाबी, शिल्पा सकलानी, अपूर्व अग्निहोत्री, रजत रवैल, हंसिका मोटवाने, प्रत्यूषा बनर्जी और कुशल पंजाबी प्रमुख हैं।

हालांकि इन नामों में उलट फेर की पूरी संभावना बनी हुई है। तनीषा की ही बात करें, तो उनकी मां तनूजा और बड़ी बहन काजोल बिग बॉस में जाने उनके निर्णय से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तनूजा का कहना है कि बिग बॉस जैसा शो उनके लिए ठीक नहीं है। तनीषा के निर्णय से वे काफी घबराई हुई हैं। काजोल की राय भी मां की राय से मिलती है।

हालांकि तनूजा का कहना है कि तनीषा अपनी जिंदगी से संबंधित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने अपनी दोनों ही बेटियों के लिए कभी भी ज्यादा टोकाटोकी नहीं की है। हां, समय-समय पर गाइड जरूर किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें