फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Talent Season 9: जब शिल्पा शेट्टी ने किरण खेर से पूछा- आप अनुपम खेर को बांधना चाहती हैं... देखिये वीडियो

Thu, 13 Jan 2022 03:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और किरण खेर की इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के सेट पर अनुपम खेर के बारे में हुई बातचीत पर हंसी छूट गई। शो के नये प्रोमो में दिख रहा है कि किरण खेर को 'जादू' की रस्सी के टुकड़े में दिलचस्पी थी, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने उनके इरादों के बारे में पूछा। 
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और किरण खेर की इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 के सेट पर अनुपम खेर के बारे में हुई बातचीत पर हंसी छूट गई। शो के नये प्रोमो में दिख रहा है कि किरण खेर को 'जादू' की रस्सी के टुकड़े में दिलचस्पी थी, जिसके बाद शिल्पा शेट्टी ने उनके इरादों के बारे में पूछा। दरअसल, प्रोमो की शुरुआत एक प्रतियोगी के साथ होती है जो कि 'जादू' की रस्सी के साथ अभिनय कर रहा था। उसके हाथ रस्सी से बंधे होते हैं और कुछ वक्त बाद वह खुद को गांठ से मुक्त कर लेता है। उसके इस परफॉर्मेंस पर किरण खेर अपनी प्रतिक्रिया देती हैं और कहती हैं, "यह जो रस्सी है हम घर ले जाएंगे।"

विज्ञापन


इस पर शिल्पा शेट्टी अभिनेत्री किरण खेर के पति अनुपम खेर का जिक्र करते हुए उनसे पूछती हैंं “क्यूं... आप अनुपम जी को बांधने वाली हैं?” शिल्पा के इस सवाल का जवाब देते हुए किरण खेर कहती हैं “अनुपम जी तो वैसा ही माहिर है, पता ही नहीं चलता, हाथ ही नहीं आते, कहां गए।" यह सुनकर शिल्पा शेट्टी हंसने लगती हैं।
 

शो के जज पैनल में मनोज मुंतशिर और बादशाह भी शामिल हैं। इस शो के कई प्रोमो शेयर किये गये हैं।एक प्रोमो में बादशाह अपनी शायरी से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। जिस पर शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि वह चुल्ली भर चाय में डूब मरेंगी। गौरतलब है कि इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 9 का प्रीमियर 15 जनवरी को होगा। ऐसे में इसके कई प्रोमो से पता चलता है कि यह सीजन मजेदार और भावुक होने वाला है। एक प्रोमो में बादशाह एक प्रतियोगी के परफॉर्मेंस के बाद रोते हुए दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें