काफी समय ये कयास लगाए जा रहे थे कि 'बिग बॉस सीजन 6' में इस बार हॉलीवुड की रियैलिटी स्टार किम काडार्शियन दिखाई दे सकती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
'बिग बॉस' में किम के होने की उम्मीद करने वाले फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि इस बार अपनी सेक्स टेप से मशहूर हुई रिएलिटी स्टार किम काडार्शियन बिग बॉस के शो में नजर नहीं आएंगी।
इस बात का खुलासा किम ने ट्विटर के जरिए किया है। किम के मुताबिक, अभी उनकी भारत आने की योजना नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस बारे में लिखा कि बिग बॉस में उनके आने की खबर सच्ची नहीं है।
अब देखना होगा कि बिग बॉस हर बार की तरह इस बार कौन सी हॉलीवुड पर्सनेलिटी को बिग बॉस के जरिए भारतीयों के बीच अलग पहचान दिलवाता है।