फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस में नजर आएंगे कुमार विश्वास?

Wed, 03 Oct 2012 12:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप नज़्मों में दिलचस्पी रखते हैं और कुमार विश्वास के मुरीद हैं तो उन्हें सुनने के लिए फिह आपको जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की जरूरत नहीं है। अब विश्वास खुद आ रहे हैं आपके घर। कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन-6 में वे नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


शो के होस्ट सलमान खान 'बिग बॉस सीजन-6, अलग 6' को फैमिली फ्रेंडली बनाना चाहते हैं, पारिवारिक पंच देना चाहते हैं। इसी वजह से शो में शामिल करने के लिए विश्वास से संपर्क साधा गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक शो में शामिल होनी की हां नहीं भरी है।
विज्ञापन


कवि के तौर पर विश्वास लोगों का दिल जीतते आए हैं, अन्ना आंदोलन के सामाजिक कार्यकर्ता के तौर भी विश्वास को लोगों का भरोसा हासिल है।

पिछले पांच सीजनों से टीवी पर रियलटी शो के नाम पर धूम मचाने वाला बिग बॉस का सीजन-6 सात अक्टूबर से एक बार फिर टीवी पर धमाका मचाने के लिए आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें