फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘क्या गिरे हुए लोग हैं…’, निक्की तंबोली पर फूटा खेसारी लाल यादव का गुस्सा; ‘बैटलग्राउंड 2’ बना जंग का अखाड़ा

Sat, 02 May 2026 02:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Lashes Out at Nikki Tamboli: ‘बैटलग्राउंड 2’ में मेंटर और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का जबरदस्त झगड़ा एक्ट्रेस निक्की तंबोली से हुआ। जानिए, क्या रही इस झगड़े की वजह? 
विज्ञापन
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@ battleground_global
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में मेंटर के तौर पर रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ में एक्ट्रेस निक्की तंबोली की एंट्री हुई। इस शो में पहले से ही मेंटर के तौर पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल एक टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ के अपकमिंग एपिसोड में खेसारी और निक्की तंबोली आपस में भिड़ गए। 

खेसारी ने लगाया निक्की की टीम पर बड़ा आरोप

शो ‘बैटलग्राउंड 2’ के हालिया रिलीज प्रोमो में खेसारी लाल यादव निक्की तंबोली और उनकी टीम पर गेम में बेईमानी करने का आरोप लगाते दिखे। वह बोले- ‘बड़े गिरे हुए लोग हैं।’ वह आगे कहते हैं, ‘पूरी दुनिया देख रही है, आपका कारनामा।’ लेकिन निक्की कहती हैं कि गेम के लिए एक साथ होकर खेलना जरूरी है।  

विज्ञापन

प्रोमो वीडियो में आगे खेसारी लाल यादव और निक्की तंबोली के बीच खूब जुबानी जंग होती है। 


अभिषेक मल्हान ने भी निक्की को भला-बुरा कहा

खेसारी लाल यादव के अलावा ‘बैटलग्राउंड 2’ के अन्य मेंटर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने भी निक्की तंबोली को खरी-खोटी सुनाई। इससे पहले भी निक्की और अभिषेक के बीच झगड़ा हो चुका है, जिसमें निक्की ने अभिषेक को खूब उल्टा-सीधा कहा था।


विज्ञापन

क्या है शो ‘बैटलग्राउंड’ का कॉन्सेप्ट?
‘बैटलग्राउंड 2’ एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो है। इसमें काफी मुश्किल शारीरिक और मानसिक टास्क प्रतियोगियों को पूरे करने पड़ते हैं। खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान के अलावा प्रियंका चाहर चौधरी, शिखर धवन इस शो में बतौर जज, मेंटर नजर आ रहे हैं। यह शो 17 अप्रैल, 2026 से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हो रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें