फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी के घर आई नन्ही परी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म; कॉमेडियन ने फैंस संग साझा की खुशखबरी

Sat, 02 May 2026 07:24 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Munawar Faruqui Blessed With Baby Girl: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। उनके घर नन्ही परी आई है। 

विज्ञापन
मुनव्वर फारूकी बने पिता - फोटो : इंस्टाग्राम@munawar.faruqui
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार रात मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर दी है। वह बेटी की एक झलक दिखाते हुए लिखते हैं, ‘घर में बरकत आई।’ फैंस और सेलेब्स ने भी मुनव्वर को पिता बनने पर बधाई दी है। 

विज्ञापन


खुशखबरी के साथ तस्वीरें भी साझा की 
मुनव्वर फारूकी ने अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। इन तस्वीरों में से एक में पत्नी महजबीन नन्ही परी को अपनी गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। जैसे ही मुनव्वर ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस और फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में इस कपल को ढेर सारी बधाई दीं। एक्टर वरुण धवन ने कमेंट किया, ‘बधाई हो भाई।’ वहीं कई फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘माशा अल्लाह।’

 


महजबीन से की थी दूसरी शादी 
मुनव्वर की पहले जैस्मिन से शादी हुई थी, पहली पत्नी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मिकाइल है। महजबीन से कॉमेडियन ने दूसरी शादी की, अब इनके घर एक नन्ही परी आई है। पिता बनकर मुनव्वर काफी खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुनव्वर फारूकी - फोटो : इंस्टाग्राम-@bmunawar.faruqui
मुनव्वर फारूकी करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं? 
मुनव्वर बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन पॉपुलर हुए थे। वह ‘बिग बॉस 17’ के विनर भी रहे हैं। इसके अलावा वेब सीरीज 'फर्स्ट कॉपी' में उन्होंने अभिनय किया है। साथ ही ‘पति पत्नी और पंगा’ के होस्ट भी वह रह चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें