रुही चतुर्वेदी और अंजुम फकीह
- फोटो : सोशल मीडिया
शो से पहले ही हफ्ते बार हुई यह हसीना
वहीं, शो के पहले ही हफ्ते में एक कंटेस्टेंट की छुट्टी भी हो गई है। जी हां, 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' में अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी को शीजान खान और रोहित रॉय के साथ पार्टनर कार टास्क करना था। टास्क में रुही और अंजुम एक टीम थीं। वहीं, शीजान और रोहित दूसरी टीम में थे। इस पार्टनर कार टास्क के दौरान रोहित और शीजान जीत गए, जबकि रुही और अंजुम हार गई। इसके बाद दोनों ने एक- दूसरे के खिलाफ एलिमिनेशन टास्क किया।
Merry Christmas: फैंस को इस बार अनोखे अंदाज में 'मेरी क्रिसमस' विश करेंगी कटरीना, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
इस टीवी शो का हिस्सा रहीं रुही
रोहित शेट्टी ने दोनों को एलिमिनेशन में बॉक्स टास्क करने के लिए दिया। इस टास्क के दौरान दोनों को चेन से बांध दिया गया था और तीन ताले लगा दिए गए थे, जिनकी सही चाबी ढूंढकर इन्हें खोलना था। मगर दिलचस्प बात यह है कि बाक्स के अंदर सांप भरे हुए थे।अंजुम फकीह ने इस टास्क को 12 मिनट में पूरा किया, जबकि रुही होस्ट रोहित शेट्टी की मदद के बावजूद इस टास्क को पूरा नहीं कर पाईं। एलिमिनेशन टास्क को पूरा न कर पाने की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। बता दें कि रुही पॉपुलर टीवी शो कुंडली भाग्य में नजर आईं थी।
यह भी पढ़ें- Arshad Warsi: फिर नजर आएगी सर्किट-मुन्नाभाई की जोड़ी, वेलकम 3 में काम करने की अटकलों पर अरशद ने खुद लगाई मुहर