एलिमिनेशन टास्क की वजह से खत्म हुआ सफर
'बिग बॉस' फेम अर्चना गौतम ने टास्क को कम समय में पूरा करके बाजी मार ली। उन्होंने इस टास्क को 6 मिनट 6 सेकेंड में पूरा किया, जबकि नायरा बनर्जी ने 6 मिनट 17 सेकेंड का समय लगाया। वहीं, डेजी शाह यह टास्क करने में सबसे आखिरी नंबर पर रहीं। उन्होंने इसको पूरा करने में 10 मिनट का समय लगाया। टास्क को सही समय पर पूरा न कर पाने की वजह से एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 13' से एलिमिनेट हो गई हैं।
Guntur Kaaram: महेश बाबू ने उठाया 'गुंटूर कारम’ की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इन फिल्मों में आईं नजर
बता दें कि इससे पहले टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री अंजुम फकीह को शो से बाहर किया गया था। रोहित शेट्टी के इस शो में उन्हें खतरनाक टास्क करते देखा गया था। एक्ट्रेस को पॉपुलर टीवी शो 'कुंडली भाग्य' से घर-घर में पहचान मिली थी। वहीं, डेजी शाह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस 'हेट स्टोरी 3', 'रेस 3' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
यह भी पढ़ें- Ivanka Das: 'हड्डी' के सेट पर इवांका का हुआ था ट्रांसजेंडर्स से झगड़ा, 'घूमर' एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा