फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK12: टास्क के दौरान रुबीना दिलैक हुईं हादसे का शिकार, अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Sun, 07 Aug 2022 05:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एपिसोड में कुछ मजेदार चीजें भी देखने को मिलीं। एपिसोड में सबसे मनोरंजक ऑटोमेटेड रेडियो टास्क था। इसके अलावा राजीव और जन्नत ने 'गेस द एनिमल' चैलेंज खेला जिसमें विभिन्न कीड़े और जानवरों को उनके चेहरे पर आंखें बंद करके रखा गया था और उन्हें जानवर के नाम का अनुमान लगाना था।
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी के मशहूर रियलिटी शो में एक स्टंट के दौरान एक्ट्रेस रुबीना दिलैक घायल हो गई हैं। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने पूरे दिन आराम करने के लिए कहा है। रुबीना के चोटिल होने के बाद तुषार की टीम ने केवल 4 प्रतियोगियों के साथ टास्क किया जबकि मोहित की टीम में 5 सदस्य थे।

 

विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा
इस एपिसोड का पहला टास्क ऊंचाई और पानी का था जहां टीम के लीडर का चयन किया जाना था। टास्क के दौरान रुबीना पानी में ऊंचाई से जा गिरीं। हाथ और पैर में चोट लगने से अभिनेत्री की सांस फूल गई। जिसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया। दूसरी ओर मोहित और तुषार ने टास्क को पूरा किया और टीम लीडर बन गए।
 

कंटेस्टेंट्स को लगे झटके 
इसके बाद टीमों ने एनिमल और इलेक्ट्रिक टास्क करना पड़ा। बता दें कि कनिका जिन्होंने पहले ही बिजली के झटके से डर का खुलासा किया था उन्हें इस टास्क को करना पड़ा। इस दौरान वह फूट-फूट कर खूब रोईं। हालांकि फैसू, जन्नत और चेतना ने इस टास्क को बखूबी पूरा किया।

 
विज्ञापन

मजेदार टास्क भी देखने को मिले
एपिसोड में कुछ मजेदार चीजें भी देखने को मिलीं। एपिसोड के दौरान ऑटोमेटेड रेडियो टास्क देखने को मिला। इसके अलावा राजीव और जन्नत ने एक 'गेस द एनिमल' चैलेंज खेला जिसमें विभिन्न कीड़े और जानवरों को उनके चेहरे पर आंखें बंद करके रखा गया था और उन्हें जानवर के नाम का अनुमान लगाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें