फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...खामोशियां' को रिप्लेस करेगा भंसाली का 'सरस्वतीचंद्र'

Wed, 06 Feb 2013 03:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'मुझे कुछ कहती... ये खामोशियां' को आज तक टैम रेटिंग में कहीं जगह नहीं मिली। ऐसे में इस शो के निर्माता ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है। इस शो के लीड कैरेक्टर मोहित सहगल स्वास्थ्य ठीक ना होने की वजह से शो से पहले ही क्विट कर चुके हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा भी इस शो में कुछ नया देखने को नहीं मिल रहा। काफी समय से शो को बंद करने के कयास भी चल रहे थे। अब आखिरकार शो को बंद करने का निर्णय ले लिया गया।

23 फरवरी को महाएपीसोड के साथ ये शो ऑफ एयर हो जाएगा। इतना ही नहीं 25 फरवरी से इसी टाइम स्लॉट में यानी शाम 7.30 के स्लॉट में संजय लीला भंसाली का फिक्शन शो 'सरस्वतीचंद्र' का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि पहले 'सरस्वतीचंद्र' को शाम 8 बजे के स्लॉट में चलाने की बात कही जा रही थी और यदि ये शो 8 बजे आता तो 'काली एक पुनर्विवाह' का टाइम बढ़ाकर 11 बजे कर दिया जाता। लेकिन 'मुझे कुछ कहती... ये खामोशियां' की समस्याएं खत्म नहीं हो रही थी, ऐसे में शो को ऑफ एयर कर उसके बजाय 'सरस्वतीचंद्र' का प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें