टीवी के सबसे चर्चित गेम शो 'केबीसी' के 15वें सीजन का धमाकेदार आगाज हो चुका है। अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपनी शुरुआत के साथ ही सुर्खियां बटोरने लगा है। 'केबीसी' हमेशा से ही खास होता है, लेकिन आज यानी 18 अगस्त को प्रसारित हुआ गेम शो का एपिसोड और भी ज्यादा स्पेशल रहा। दरअसल, आज के एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर उनके बेटे अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'घूमर' की को-एक्ट्रेस सैयामी खेर और निर्देशक आर बाल्की के साथ पहुंचे। एपिसोड में बहुत सारा मस्ती-मजाक और खेल तो हुआ ही लेकिन जबर्दस्त ट्विस्ट तब आया, जब बिग बी अचानक से मंच 'शराबी' में तब्दील हो गए।
केबीसी 15
- फोटो : social media
आज रात प्रसारित हुए 'केबीसी 15' के एपिसोड में हमें दो सरप्राइज देखने को मिले। जहां एक तरफ महानायक और शो होस्ट अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर उनके साथ शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ बिग बी ने दर्शकों के दिलों में उनकी साल 1984 आई फिल्म 'शराबी' की हसीन यादें ताजा कर दीं। तो इस तरह से यह एपिसोड 'केबीसी' के दर्शकों के लिए डबल धमाका लेकर आया। अभिषेक, निर्देशक आर बाल्की और अभिनेता सैयामी खेर के साथ अपनी नई फिल्म 'घूमर' का प्रचार करने के लिए शो में आए और गेम शो में एक समय उनका सामना नशे में धुत्त बिग बी से हुआ। तो क्या सच में अमिताभ बच्चन ने सेट पर शराब पी थी या माजरा कुछ और है? आगे पढ़िए पता लगेगा।
Nitin Desai: 2018 से लोन की किस्त में देरी करने लगे थे नितिन, एडलवाइस अधिकारियों ने HC के सामने किया दावा
केबीसी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिषेक बच्चन, आर बाल्की और सैयामी खेर जब अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर विराजमान हुए तो उन्हें बिग बी का बिल्कुल इतर रूप देखने को मिला। महानायक उनके साथ नशे में धुत्त किसी शराबी की तरह बर्ताव करने लगे थे। झटका लगा...? लगने वाली बात भी है हमेशा सेट पर अदब के साथ नजर आने वाले अमिताभ बच्चन अगर शराबी बन जाएंगे तो सबको हैरानी होगी ही। लेकिन इसके पीछे एक ट्विस्ट है..दरअसल, अमिताभ बच्चन सिर्फ और सिर्फ सेट पर नशे में धुत्त होने की एक्टिंग कर रहे थे और ऐसा करते हुए उन्होंने वहां पर अपने डायलॉग्स बोले, जिसे देखकर हर कोई हंस-हंसकर लोट-पोट हो गया।
Raja Deluxe: प्रभास की 'राजा डीलक्स' में हुई निधि अग्रवाल की एंट्री, फिल्म निर्माता मारुति ने की पुष्टि
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आपको बता दें, लोगों को अमिताभ बच्चन का यह रूप उतना ही भाया जितना की उनका अदब से नमस्कार...आदाब करना भाता है। पॉपुलर गेम शो 'केबीसी' का 15वां सीजन इसी हफ्ते 14 अगस्त से शुरू हुआ है और इसने अभी से ही लोगों का भरपूर मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। इसने कई लोगों के लिए पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। अभिनेता अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने प्रशंसकों को अपने शूटिंग अनुभव के बारे में अपडेट रखते हैं। वहीं 'घूमर' के बारे में बात करें तो आर बाल्की के निर्देशन में बनी यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म आज यानी 18 अगस्त को ही रिलीज हुई है। इसमें अभिषेक बच्चन, सैयामी खेर, अंगद बेदी और शबाना आजमी मुख्य भूमिका में हैं।
Kangana Ranaut: सलमान खान की एक्स के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, 'क्वीन' ने खुद को बताया सोमी अली की आवाज