Kaun Banega Crorepati 14 Episode 26 Latest News in Hindi: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से दर्शकों के दिलों पर वर्षों से राज कर रहे हैं। यह शो लोगों के बीच खूब पसंद किया जाता है। इस साल 'केबीसी' का 14वां सीजन चल रहा है।
आज का एपिसोड इसी सवाल पर खत्म हो गया है। अब कविता राज कल के एपिसोड में 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगी
10:31 PM, 19-Sep-2022
आठवां सवाल
खेदिव के स्टार मेडल के रूप में प्रचलित, यह पदक उन सौनिकों को प्रदान किया जाता था, जिन्होंने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में इनमें से किस देश में सेवा दी थी? सही जवाब- बी) मिस्त्र। आज का एपिसोड इसी सवाल पर खत्म हो गया है।
10:15 PM, 19-Sep-2022
सातवां सवाल
महात्मा गांधी कहां कैद थे, जब वह पूना समझौता के लिए सहमत हुए? सही जवाब- येरवडा जेल
उस बूढ़ी महिला का क्या नाम था, जिसने वनवास के दौरान भगवान राम को मिलने पर फल दिए थे? सही जवाब- सी) शबरी
10:12 PM, 19-Sep-2022
पांचवा सवाल
इनमें से कौन सा खेल 2010 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था? सही जवाब- डी) कॉमनवेल्थ गेम्स। इस सवाल के सही जवाब देकर कविता चावला ने पहला पड़ाव पार कर लिया है और 10 हजार रुपये जीत गई हैं।
विज्ञापन
10:08 PM, 19-Sep-2022
चौथा सवाल
चौथा सवाल का कविता चावला ने सही जवाब दिया है।
10:06 PM, 19-Sep-2022
तीसरा सवाल
फिल्म में इस गाने के दौरान इनमें से कौन पर्दे पर दिखाई नहीं देते हैं? इस सवाल का कविता चावला ने सही जवाब दिया है।
10:06 PM, 19-Sep-2022
दूसरा सवाल
इनमें से किस उपकरण को चलाने के लिए आपको आमतौर पर छत पर एनटिना की जरूरत होगी? सही जवाब- सी) टेलीविजन
10:04 PM, 19-Sep-2022
पहला सवाल
रोटी बनाते समय आप किसी चीज का इसे चपटा करने के लिए इस्तेमाल करेंगी? इस सवाल के साथ चार तस्वीरें दिखाई गई हैं। सही जवाब- बी) बेलन
10:03 PM, 19-Sep-2022
हॉट सीट पर कविता चावला
बिजल सुखानी के बाद कविता चावला हॉट सीट पर पहुंच गई हैं। कविता वही कंटेस्टेंट हैं, जो 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचेंगी और 7.50 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगी।
09:54 PM, 19-Sep-2022
नौवां सवाल
कौन सा मंत्रालय भारतीय जनगणना करता है? इस सवाल का बिजल ने गलत जवाब दिया है, जिसके बाद वह 10 हजार रुपये जीतकर शो से बाहर हो गई हैं।
09:41 PM, 19-Sep-2022
आठवां सवाल
ग्लोबल वार्मिंग के कारण, प्रवाल ब्लीच होकर इनमें से किस रंग में बदल जाते हैं? सही जवाब- बी) व्हाइट
09:40 PM, 19-Sep-2022
सातवां सवाल
मालवा का ऐतिहासिक क्षेत्र इनमें से किस राज्य में स्थित है? सही जवाब- सी) मध्य प्रदेश
09:38 PM, 19-Sep-2022
छठा सवाल
अहार में किस तत्व की कमी से गोइटर रोग हो सकता है, जिसमें गले में सूजन होती है? सही जवाब- आयोडीन
09:37 PM, 19-Sep-2022
पांचवा सवाल
आपको कार चलाने की अनुमति मिलते समय ड्राइविंग लाइसेंस पर लिखे 'एलएमवी' का क्या मतलब है? सही जवाब- डी) लाइट मोटर व्हीकल। इस सवाल के साथ वह 10 हजार रुपये जीत गई हैं।
09:36 PM, 19-Sep-2022
चौथा सवाल
इनमें से किस फिल्म में शाहरुख खान एक थेरेपिस्ट की भूमिका निभाते हैं? सही जवाब- डियर जिंदगी
09:34 PM, 19-Sep-2022
तीसरा सवाल
इनमें से कौन सा नाम गुजरात और महाराष्ट्र में लोकप्रिय एक दूध आधारित मीठे पेय का नाम है? सही जवाब- डी) पीयूष
09:33 PM, 19-Sep-2022
दूसरा सवाल
कंप्यूटर पर टाइप किए गए अक्षरों को हटाने के लिए किस की का प्रयोग किया जाता है? सही जवाब- ए) बैकस्पेस
09:31 PM, 19-Sep-2022
पहला सवाल
अपने हाथ उठाकर दूसरे व्यक्ति के हाथ पर ताली बजाने की क्रिया का नाम क्या है? सही जवाब- सी) हाई फाई
09:14 PM, 19-Sep-2022
शो में आए नए खिलाड़ी
शो में इस हफ्ते के नए खिलाड़ी आ गए हैं, जिनके साथ अमिताभ बच्चन फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट खेल रहे हैं। वहीं, बिजल हर्ष सुखानी हॉट सीट पर पहुंच गई हैं।
09:09 PM, 19-Sep-2022
नौवां सवाल
इनमें से क्या चीज बिस्मिल्लाह खान और भीम सेन जोशी में समान है? उन्होंने डी) दोनों को पंडित की उपाधि दी गई थी दिया, जो गलत जवाब है। इस सवाल के साथ देविका खेल से बाहर हो गई हैं।
09:07 PM, 19-Sep-2022
आठवां सवाल
भारत के उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ किस राज्य से हैं? इस सवाल का जवाब देने के लिए 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। सही जवाब- सी) राजस्थान
09:04 PM, 19-Sep-2022
सातवां सवाल
204 का लूसोफोनिया खेल, जो गोवा में आयोजित किया गया था, किस यूरोपिय देश में औपनिवेशिक पृष्ठभूमि वाले राष्ट्रों के बीच खेला गया है? सही जवाब देने के लिए ऑडियंस पॉल का इस्तेमाल किया।
09:03 PM, 19-Sep-2022
छठा सवाल
कोलकाता में मनाए जाने वाले किस त्योहार को 2021 में युनेस्को द्वारा मानवता की एक अमूर्त सांस्कृति विरासत का टैक दिया गया था? सही जवाब- ए) दुर्गा पूजा
08:47 PM, 19-Sep-2022
KBC 14 Live Updates: बिजल सुखानी भी 10 हजार रुपये जीतकर खेल से हुईं बाहर, हॉट सीट पर पहुंचीं कविता चावला
आज 'केबीसी 14' का 32वां एपिसोड टेलीकास्ट होगा। आज के एपिसोड की शुरुआत देविका दत्ता के साथ हुई है। वह पांच सवालों के जवाब दे चुकी हैं।