वक्त जल्दी गुजर गया
शो 'केबीसी 17' के बारे में और इसमें अपने सफर के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, 'कभी-कभी हम कुछ पल को इतना जी लेते हैं, उसमें इतना खो जाते हैं कि जब वह पल अपने आखिरी दौर में होता है, तो लगता है कि अरे अभी तो शुरू हुआ था और इतनी जल्दी खत्म भी हो गया। सब कुछ ऐसा लगता है, मानो कल की बात हो। इन्हीं भावनाओं से गुजरते हुए मैं इस खेल के आखिरी दिन की शुरुआत करने जा रहा हूं।'
शो से पहली बार अमिताभ टीवी पर दिखे
आपको बता दें कि 'केबीसी' की शुरुआत ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' के इंडियन वर्जन के तौर पर हुई थी। इसी शो में अमिताभ बच्चन पहली बार टीवी पर दिखे। इसने उनके करियर को एक नई जिंदगी दी। पिछले कुछ वर्षों में, केबीसी सिर्फ एक क्विज शो से कहीं ज्यादा बन गया है। कंटेस्टेंट्स के दिल को छू लेने वाली कहानियों के साथ, यह शो लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गया।