फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The 50: क्या पुराने पैटर्न को बदलेगा 'द 50'? रियलिटी शो को लेकर फराह खान ने कही बड़ी बात

Sat, 03 Jan 2026 05:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The 50: कोरियोग्राफर फराह खान जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' में नजर आने वाली हैं। उनके मुताबिक यह रियलिटी शो कई मामलों में खास होगा। आइए जानते हैं उन्होंने शो को लेकर क्या कहा है?
विज्ञापन
फराह खान, द 50 - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी पर जल्द ही शो 'द 50' आने वाला है। इसे लेकर दर्शकों में उत्साह है। अपकमिंग शो को लेकर फिल्ममेकर, कोरियोग्राफर और निर्माता फराह खान ने उत्साह दिखाया है। उन्होंने शो 'द 50' को भारतीय टेलीविजन के लिए गेम चेंजर बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने शो के बारे में और क्या कहा है?
विज्ञापन

रियलिटी शो को देखने का तजुर्बा बदलेगा
शो 'द 50' के बारे में बात करते हुए फराह खान ने एएनआई से कहा 'भारत में रियलिटी शो वर्षों से एक खास पैटर्न पर चल रहे हैं। 'द 50' उस पैटर्न को बदलने आ रहा है। इसका पैमाना काफी बड़ा है, इसमें लोगों की संख्या भी बहुत है। काम के दबाव की वजह से आराम करने की कोई गुंजाइश नहीं है। यही बात इसे रोमांचक बनाती है। यह हैरतअंगेज है। इसमें शुरू से आखिर तक एक जबरदस्त सफर है। लगभग हर तरह के रियलिटी फॉर्मेट को देखने और जज करने के बाद, मुझे सच में लगता है कि 'द 50' रियलिटी शो को देखने का दर्शकों का तरीका बदल देगा।'  

प्रोमो में क्या है?
मेकर्स ने एक प्रोमो के जरिए 'द 50' की झलक दिखाई है। जिसकी शुरुआत फराह खान के एक बड़े ऐड की ओर देखने से होती है। इस पर लिखा है, 'बदलने वाली है रियलिटी शो की रियलिटी।' इस क्लिप में, वह मजाकिया अंदाज में सवाल करती हैं कि उन्हें भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो कहे जाने वाले शो के लिए क्यों नहीं बुलाया गया। इसके बाद मजाकिया बातचीत होती है। प्रोमो में फराह खान अपने बेबाक अंदाज में 'द 50' और उसके होस्ट, द लायन पर रिएक्ट करती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Ikkis Cast: अगस्त्य नंदा से लेकर धर्मेंद्र तक, जानें 'इक्कीस' में किस कलाकार ने निभाया कौन सा किरदार
विज्ञापन

50 कंटेस्टेंट होंगे शामिल
'द 50' का प्रीमियर 1 फरवरी को होगा, यह जियोहॉटस्टार और कलर्स पर स्ट्रीम होगा। इसमें टोटल 50 कंटेस्टेंट होंगे। इसमें टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें शिव ठाकरे, अंशुला कपूर, धन श्री वर्मा, अंकिता लोखंडे, उर्फी जावेद, तान्या मित्तल, निक्की तंबोली, प्रतीक सहजपाल और फैजू नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें