फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: ऐसा क्या हुआ कि कंटेस्टेंट ने लगाई अमिताभ को फटकार, शो छोड़कर ही जाने लगे बिग बी, जानें पूरा माजरा

Wed, 16 Nov 2022 02:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'केबीसी 14' के हाल ही में आए एपिसोड में अमिताभ बच्चन से हॉट सीट पर बैठे जबलपुर के राजेंद्र गुप्ता ने कुछ ऐसे सवाल किए कि बिग बी हैरान रह गए। वहींं, कंटेस्टेंट ने बिग बी को फटकार भी लगाई, जिसके बाद अभिनेता शो छोड़कर जाने लगे थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कौन बनेगा करोड़पति 14' में लोगों को करोड़पति बनने का मौका मिलने के साथ ही मनोरंजन का डोज भी मिलता है। शो के हर एपिसोड में देश के अलग-अलग कोने से कंटेस्टेंट आते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। वहीं, कई बार कंटेस्टेंट हॉट सीट पर बैठकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से इस तरह के सवाल कर देते हैं कि बिग बी भी हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला। शो में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने बिग बी को ही फटकार लगा दी। कंटेस्टेंट की बातें सुनकर बिग बी इतने परेशान हो गए कि वह शो छोड़कर ही जाने लगे।

विज्ञापन

दरअसल, हुआ यह कि 'कौन बनेगा करोड़पति 14' के मंच पर इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से जबलपुर (मध्य प्रदेश) के राजेंद्र गुप्ता हॉट सीट पर बैठे थे। राजेंद्र गुप्ता एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल हैं, जिसमें करीब 200 छात्र पढ़ते हैं। जैसे ही राजेंद्र हॉट सीट पर बैठे और खेल आगे बढ़ा उन्होंने एक फिल्म में अमिताभ बच्चन के निभाए गए किरदार को लेकर उन्हें डांटना शुरू कर दिया। यह देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान हो गए।

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने अपनी हरकतों से घरवालों की नाक में किया दम, परेशान होकर शिव ठाकरे ने दे दी धमकी

राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की एक फिल्म (मोहब्बतें) देखी थी, जिसमें बिग बी ने एक सख्त प्रिंसिपल का किरदार निभाया था। अमिताभ एक खड़ूस और सख्त हेडमास्टर बने थे और सभी बच्चे उनसे डरते थे। बिग बी ने सवाल किया कि वह उन्हें ये सब क्यों बता रहे हैं। इस पर राजेंद्र ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था, क्योंकि बच्चे सिर्फ प्यार चाहते हैं।

Deepika-Ranveer: रणवीर सिंह को सता रही दीपिका की याद, अभिनेत्री के लाइव सेशन के दौरान पूछ डाला निजी सवाल
विज्ञापन

कंटेस्टेंट की बात सुनकर बिग बी हैरान हो गए और कहने लगे कि मुझे नहीं खेलना, मुझे घर जाना है। जब से आए हैं मुझे डांट पड़ रही है। ऐसे में वहां मौजूद दर्शक भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाने लगे। इसके बाद भी राजेंद्र कहते हैं कि आपने अपने किरदार के हिसाब से काम किया, लेकिन फिर भी प्यार को जीतने नहीं दिया और इसलिए अपनी बेटी को खो दिया। ये सब सुनकर बिग बी कहते हैं कि मैं सच में अब नहीं खेलना चाहता हूं। दोनों के बीच हुई इन बातों ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। 

Kirti Kulhari: इंटीमेट सीन में एक्स हसबैंड ने की थी कीर्ति कुल्हारी की मदद, बोलीं- मैं सहज नहीं थी लेकिन...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें