फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर पहुंचे देश के आठ होशियार छात्र, ऐसे पाया बिग बी से मिलने का मौका

Thu, 10 Dec 2020 01:47 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) में अगले हफ्ते देशभर के कुछ सबसे बुद्धिमान युवा प्रतिभाओं का स्वागत किया जाएगा, जहां वे हॉट सीट पर बैठकर अपने ज्ञान की शक्ति आजमाएंगे। यह कार्यक्रम ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब इस दौर में लाइव ऑनलाइन लर्निंग ज्ञान के प्रमुख स्रोत के रूप में उभरा है और बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रहा है। केबीसी पर होने जा रहे इस स्टूडेंट्स स्पेशल वीक में 10 से 16 वर्ष की उम्र के बच्चे हॉट सीट पर हलचल मचाएंगे।

विज्ञापन

इस स्टूडेंट्स स्पेशल वीक के प्रतियोगी चुनने के लिए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म - वेदांतु ने अपने प्लेटफॉर्म पर वी-क्विज नाम का एक लाइव होस्ट क्विज आयोजित किया। क्विज में भाग लेने वाले जिन विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा नंबर पाए ऐसे आठ विद्यार्थी केबीसी की हॉटसीट पर नजर आएंगे और अमिताभ बच्चन के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खेलेंगे।
विज्ञापन

इस सीजन में अब तक तीन करोड़पति तलाश चुके गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के बारे में इसके निर्माताओं का कहना है कि ये शो एक मंच के रूप में साल दर साल अपना दायरा बढ़ा रहा है और आम आदमी को प्राथमिकता देते हुए उसे खुद पर यकीन करना सिखा रहा है। शो की यूएसपी के बारे में पूछे जाने पर उनका कहना है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ धैर्य, अटल इरादे, हिम्मत, विश्वास, आशावाद और बुद्धिमानी के इंसानी मूल्यों का उत्सव मना रहा है। इस मामले में यह सीजन भी अलग नहीं है, जिसमें जिंदगी के अलग-अलग रास्तों से आए ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्होंने अपनी असफलता को एक बड़ी वापसी का जरिया बनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें