फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता का निधन, भावुक हुए अभिनेता; कहा- हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे...

Thu, 05 Mar 2026 10:16 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahendra Bohra Passes Away: करणवीर बोहरा अपने पिता के गुजर जाने के बाद काफी भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन
करणवीर बोहरा, महेंद्र बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' फेम करणवीर बोहरा के पिता, महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है। वह जाने-माने निर्माता थे। अपने पिता के गुजरने पर दुख जताते हुए करणवीर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी। इसमें उन्होंने अपने पिता को याद किया है।
विज्ञापन

 

पोस्ट में क्या है?
इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा 'लव यू डैड। मैं आपको बहुत याद करूंगा। जिसने भी अपने माता-पिता को खोया है, वह जानता है कि यह कैसा दर्द होता है। इस दर्द में भी, मुझे यह जानकर शांति मिलती है कि आपने एक पूरी खूबसूरत जिंदगी जी। आप हमें वैसे ही छोड़कर गए जैसे आप हमेशा चाहते थे। शांति से और बिना किसी तकलीफ के। आप कहते थे कि आप इस दुनिया से जूते पहनकर जाना चाहते हैं। आप बिल्कुल वैसे ही गए।'

महेंद्र बोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने बहुत कुछ सिखाया
करणवीर ने आगे लिखा 'आपने दीदी और मुझे वह सब कुछ सिखाया जो सच में मायने रखता है। जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उम्मीद बनाए रखना। गिरने पर वापस उठना। एनर्जी, पैशन और पॉजिटिविटी के साथ जीना। कभी हार न मानना। आपका जज्बा कभी न रुकने वाला था। आपने निश्चित किया कि वह जज्बा मुझमें भी रहे। आपने मुझे सपने देखना सिखाया।' 
विज्ञापन

महेंद्र बोहरा थे महेंद्र बोहरा
महेंद्र बोहरा कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। उन्हें 'तेजा' और 'टक्कर' जैसी फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। महेंद्र बोहरा लेजेंडरी फिल्ममेकर रामकुमार बोहरा के बेटे थे। वह निर्देशक और लेखक भी थे। उन्होंने सोनाली बेंद्रे, सुनील शेट्टी और नसीरुद्दीन जैसे कई स्टार्स के साथ फिल्में बनाईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें