फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Wahi & Jennifer Winget: जेनिफर संग शादी की खबरों पर आया करण वाही का रिएक्शन, हाथ जोड़कर कह डाली ऐसी बात

Wed, 28 Jan 2026 02:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Wahi and Jennifer Winget Marriage: मशहूर टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी अफवाहें उड़ीं कि वे एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ घर बसाने जा रहे हैं। इस तरह के दावों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
करण वाही-जेनिफर विंगेट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण वाही और जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की खबरों पर करण वाही ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। जानिए एक्टर ने क्या रिएक्शन दिया है?

विज्ञापन


करण वाही ने क्या कहा?
करण वाही ने आज बुधवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'फ्री की पीआर के लिए बहुत बहुत शुक्रिया'। उन्होंने सीधे तौर पर शादी का जिक्र नहीं किया है। मगर, यह पोस्ट ऐसे वक्त में आई है, जब उनका नाम जेनिफर के साथ जोड़ा जा रहा है और शादी तक के दावे किए जा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ काम कर चुके हैं करण और जेनिफर
जेनिफर विंगेट और करण वाही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों साथ काम भी कर चुके हैं। साल 2007 के पॉपुलर शो 'दिल मिल गए' में जेनिफर विंगेट ने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता का किरदार अदा किया था। इसी शो में करण वाही को डॉ. सिद्धांत मोदी रोल में देखा गया था। साल 2024 में सोनी लिव की वेब 'सीरीज रायसिंघानी बनाम रायसिंघानी' में ये साथ नजर आए थे। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि दोनों अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाते हुए शादी करने जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: 'दर्द, डर..., सब झेला, अब असली ताकत दिखाऊंगी'; The 50 में जाने से पहले युविका का खुलासा; प्रिंस को लेकर की बात

जेनिफर विंगेट की करण सिंह ग्रोवर से हुई थी शादी
बता दें कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी साल 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। हालांकि, महज दो साल में ही दोनों का तलाक हो गया। करण सिंह ग्रोवर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और उन्होंने साल 2016 में बिपाशा बसु के साथ शादी रचाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें