फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांका के रिसेप्शन पर करण ने मीडिया का किया अपमान

Fri, 15 Jul 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिवेदी और विवेक दाहिया ने मुंबई में टेलीवजन इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस रिसेप्शन में 'ये हैं मोहब्बतें' की पूरी स्टारकास्ट के साथ इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी पहुंचे थे। टेलीविजन इंडस्ट्री के इन सितारों से बात करने के लिए मीडिया ताक लगाए बैठी थी। ऐसे में स्टारप्लस चैनल का मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के लीड एक्टर और दिव्यांका के रील लाइफ पार्टनर करण पटेल अपनी पत्नी अंकिता भार्गव के साथ रिसेप्शन पर पहुंचे।
विज्ञापन


गाड़ी से उतरते ही रिपोर्टरों ने उन्हें कई सवालों के साथ घेर लिया पर करण किसी भी सवाल का कोई जवाब न देते हुए हॉल में चल रही पार्टी के अंदर चले गए। 
Trending Videos
विज्ञापन

करण पटेल और अंकिता भार्गव
मीडिया कर्मियों के अनुसार करण का एटिट्यूड बेहद ही गंदा था। वो गाड़ी से उतरते ही फोटोग्राफरों को धक्का देते हुए, अपनी पत्नी का हाथ खींचकर अंदर पार्टी में चले गए। ऐसा लगा कि वो कोई भी बात करने के मूड में नहीं हों।

आखिर इसके पीछे कौन सी वजह हो सकती है और उन्होंने दिव्यांका और विवेक को कैमरे के सामने बधाई क्यों नहीं दी। अब ये तो करण के कुछ बोलने पर ही पता चलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें