फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर के शो में करण सिंह ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री, विलेन बनकर गए हीरो बनकर लौटे

Wed, 04 Mar 2020 10:33 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Kasautii Zindagii Kay - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
विज्ञापन

भारतीय टेलीविजन की ड्रामा क्वीन एकता कपूर के धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की 2' में एक बार फिर से करण सिंह ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री हुई है। भारत में ओटीटी के बढ़ते चलन की वजह से कई बड़े शो बंद होते जा रहे हैं। लेकिन एकता कपूर का वर्चस्व अभी कायम है। ऐसे में एकता ने अपने इस शो में टीवी के बड़े कलाकार करण सिंह ग्रोवर को प्रवेश कराया है। एकता का यह शो तो पहले से ही सुपर हिट था। लेकिन अब समय थोड़ा बदल गया है इसलिए टीवी में भी बड़े कलाकारों को लेना समय की मांग है।

विज्ञापन


शुरुआत से ही हिचकोले खाती हुई इस धारावाहिक की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है। कहानी में अनुराग प्रेरणा को हावड़ा ब्रिज से नीचे धकेल देता है। प्रेरणा को बचाने के लिए करण सिंह ग्रोवर की धमाकेदार एंट्री होती है। चैनल के अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें अनुराग प्रेरणा से अपने प्यार की हद के बारे में पूछता है। प्रेरणा कहती है कि वह अनुराग से इतना प्यार करती है कि उसके लिए अगर अपनी जान भी दे, तो वो भी कम है। और इसी के साथ अनुराग प्रेरणा को नीचे पानी में धकेल देता है। प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि डूबती प्रेरणा को बचाने के लिए करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज के रूप में एंट्री लेते हैं।



जब इस धारावाहिक का प्रसारण होना शुरू हुआ था, तब करण को नकारात्मक किरदार में देखा गया था। बाद में उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। अब इस नए प्रोमो में फिर से वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आए। लेकिन इस बार उनका किरदार विलेन का नहीं बल्कि हीरो का लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माहिरा शर्मा अवॉर्ड विवाद में नया मोड़, अब टीम इस शख्स के खिलाफ उठा सकती है कानूनी कदम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें