फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी के सामने हीरोइन के साथ अंतरंग सीन कैसे फिल्माएगा ये हीरो?

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे पर्दे के सीरियलों में आधा समय तो हीरो हीरोइन के बीच तकरार, साजिश, रूठना-मनाना और गलतफहमियों में ही निकल जाता है। अब ऐसे में जहां आखिरकार सीरियल के पति पत्नी एक होने जा रहे हों, वहां उन पर कोई नजर रखने आ जाए तो?
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ होने जा रहा है सीरियल ये हैं मोहब्बतें में। सीरियल की लीड जोड़ी इशिता और रमन यानि करण पटेल और दिव्यांका आखिरकार अपने शादीशुदा संबंध को सही मायने में पूरा करने जा ही रहे हैं तो करण की असली बीवी उन पर नजर रखने आ रही हैं।
विज्ञापन

सेट पर मौजूद होंगे सिर्फ चुनिंदा लोग

वैसे तो इशिता और करण ने एक दूसरे से काफी समय पहले ही प्यार का इजहार कर दिया था लेकिन उनकी शादी को पूरा करने वाला वो खास पल अब आया है। सीरियल में दोनों के बीच अंतरंग सीन शूट होना है और ऐसे में करण की रियल लाइफ पत्नी अंकिता भार्गव सेट पर मौजूद रहेंगी।

दिव्यांका ने पहले ही सीन को लेकर कुछ नियम तय करवा लिए हैं और अब अंकिता भी इस बात की निगरानी करेंगी कि उनके पति के साथ क्या क्या हो रहा है। अंकिता को जब अपने पति करण से ऐसा सीन शूट होने की बात पता चली तो उन्होंने सेट पर आने का फैसला कर लिया।

अब करण के लिए अपनी असली बीवी के सामने अपनी ऑन स्क्रीन बीवी को प्यार करना और उनके नजदीक आना कैसा रहा, यह तो वही बता सकते हैं। सीरियल का यह एपिसोड गुरुवार को टीवी पर दिखाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें