फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग को लेकर पति से हुई तुलना को यूं भड़क उठी ये एक्ट्रेस

Wed, 29 Mar 2017 01:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
अंकिता भार्गव
विज्ञापन
टीवी एक्टर करन पटेल वैसे तो कई बार ट्रोल्स और लोगों के गुस्से का शिकार हुए हैं लेकिन हाल ही में इनका शिकार बनीं करन की बीवी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव। कुछ लोगों ने अंकिता भार्गव को लेकर रंग भेद टिप्पणी की और कहा कि वो अपने हस्बैंड से भी काली हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पति करन पटेल के साथ अंकिता भार्गव
इसके बाद अंकिता ने ट्रोल्स को जो जवाब दिया उससे लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं।

इन ट्रोल्स को मजा चखाते हुए अंकिता ने लिखा, 'मैं इतनी खोखली और कमजोर नहीं हूं कि मुझे अपने रंग को लेकर कोई कॉम्पलेक्स होगा। टीवी इंडस्ट्री में मेरे जितने भी दोस्त और जानने वाले हैं मैं उनसे कहीं ज्यादा सुंदर हूं और सांवली भी हूं। रही बात मेरे पति करण के मुझसे ज्यादा गोरे होने की, तो इससे क्या फर्क पड़ता है।

हम अंग्रेजों के शासन में नहीं रह रहे हम सांवले हैं और यही हमारी पहचान है। मेरे हिसाब से मैं अभी भी एक अच्छी पत्नी, बेटी और दोस्त हूं और हर दिन कुछ नया सीखती हूं और करती हूं। हर रोज मैं आगे बढ़ रही हूं।'


बीवी के इस रिएक्शन के बाद करन पटेल को उन पर और भी गर्व हो रहा होगा। बता दें कि करन इन दिनों टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में लीड रोल निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें