छोटे पर्दे के पॉपुलर कपल्स में से एक माने जाने वाले करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कपल टेलीविजन इंडस्ट्री की उन मशहूर जोड़ियों में से एक हैं, जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के ऊपर जमकर प्यार लुटाते हैं। 'बिग बॉस' के 15वें सीजन में करीब आए करण और तेजस्वी आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दोनों आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में एक बर्थडे पार्टी में दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परफॉर्मेंस के दौरन रोमांटिक हुए करण और तेजस्वी
वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों ‘आशिकी 2’ के सॉन्ग ‘तुम ही हो’ पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की धुन पर दोनों इतने रोमांटिक हो गए कि परफॉर्मेंस के बीच में ही दोनों ने एक-दूसरे को लिपलॉक भी किया। किस करने का यह वीडियो इंटरनेट पर उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तेजस्वी के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस डेनिम आउटफिट में काफी हॉट लग रही हैं। वहीं, करण कुंद्रा भी ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे।
‘इश्क में घायल’ में बिजी हैं करण
वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी अपने शो ‘नागिन 6’ में बिजी हैं और करण ‘इश्क में घायल’ शो में नजर आ रहे हैं। ‘बिग बॉस 15’में दोनों के रोमांस की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढ़ें- David Dhawan: डेविड धवन की हुई एंजियोप्लास्टी! हृदय की समस्या से जूझ रहे थे वरुण के पिता