फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma: जब कपिल शर्मा ने कैंसल किया था शाहरुख खान का शूट, एक्टर ने ड्रग्स को लेकर पूछ डाला था सवाल

Wed, 12 Apr 2023 10:11 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कपिल ने बताया कि एंग्जाइटी के चलते शाहरुख खान का शूट कैंसल हो गया था और इसके बाद शाहरुख खान ने उनसे मुलाकात कर काफी बातें समझाई थीं। 
विज्ञापन
शाहरुख खान-कपिल शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा एक बहुत बड़े कॉमेडियन है। वह अपने सबसे बेहतरीन कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के लिए जाने जाते हैं। कपिल ने कॉमेडी के साथ-साथ फिल्मों में भी हाथ आजमाया है, जिसमें उन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई है। एक्टर आज अपने जीवन के सबसे सफल मकाम पर हैं। वहीं, एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने काफी मुश्किल समय देखा था। कपिल शर्मा उस वक्त कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए थे। कॉमेडियन उस दौरान अपने ट्विटर, सुनील ग्रोवर संग लड़ाई, फ्लाइट में झगड़े आदि को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। यहां तक कि कपिल डिप्रेशन का भी शिकार हुए हैं। कपिल ने इसी को याद करते हुए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान को लेकर बात की थी।

विज्ञापन


कपिल ने कैंसल कर दिया था शाहरुख खान का शूट
कपिल ने बताया था कि शाहरुख ने अपना बहुत अहम समय निकाल कर उनसे मुलाकात की थी और हालचाल पूछा था। कपिल ने कहा- एक दिन मेरे शो पर शाहरुख खान भाई को आना था। उन्होंने एक बजे तक आना था और दस बजे से मैं सेट पर ही था। उन्होंने कहा कि- जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला कि शाहरुख भाई आने वाले हैं तो एक दम से मेरी एंग्जाइटी बढ़ने लगी थी, जिसके बाद ठीक 12.45 मिनट पर मैं निकल गया था, कि मुझसे नहीं हो पाएगा। कभी कभी आपका दिल नहीं करता है वो करने का जो आप कर रहे होते हैं, लेकिन लोग इस बात को नहीं समझते हैं। कपिल ने बताया कि वह सेट से चले गए थे, लेकिन शाहरुख खान इस बात पर उनसे नाराज नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि शाहरुख भाई के साथ उस दिन शूट कैंसल हो गया था तो काफी बुरा लग रहा था।  उन्होंने आगे कहा कि एक तो आप एंग्जाइटी का शिकार हो और ऊपर से आप पीने लगे, जो कि उससे भी ज्यादा बुरा है और उस दिन जब शूट कैंसल हुआ तो और भी ज्यादा बुरा लग रहा था और मैं डिप्रेस हो गया था। 

शाहरुख ने ड्रग्स को लेकर पूछा था सवाल
कपिल ने आगे कहा कि तीन से चार दिनों के बाद शाहरुख भाई किसी फिल्म के लिए कहीं पर शूट कर रहे थे। उसी दौरान वह फिल्म सिटी में मुझसे खास तौर पर मिलने के आए थे। उन्होंने कहा कि शायद हो सकता है कि एक कलाकार के तौर पर उन्होंने यह जान लिया हो, इतना लंबा उनका करियर रहा है और वह आज भी एक सुपरस्टार हैं, तो वो कहीं न कहीं समझते हैं। उन्होंने एक घंटे मुझे अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मुझसे काफी बातें की। उन्होंने उस वक्त मुझसे पूछा - तू क्या ड्रग्स व्रग्स लेने लग गया है क्या? तो मैं कहा नहीं भाई, ड्रग्स वगैरा तो मैंने कभी नहीं लिया। पता नहीं क्या हो गया है, काम वाम करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। उन्होंने उस दौरान मुझे कई अच्छी बातें समझाई थीं, लेकिन हम दूसरों के समझाने से कहां समझते हैं। 
विज्ञापन


बिकिनी में इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं ये साउथ एक्ट्रेसेस
विज्ञापन


द कपिल शर्मा शो से कर रहे सभी को एंटरटेन
आपको बता दें कि हाल ही में एक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा फिल्म ज्विगाटो में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। हालांकि वह अपने कपिल शर्मा शो से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहे हैं। 

Shahrukh Khan: सुहाना की उपलब्धि से झूम उठे 'पठान', सोशल मीडिया पर प्यार भरा संदेश लिख SRK ने जाहिर की खुशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें