फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Kundrra: करण कुंद्रा ने किया 'तेरे इश्क में घायल' के सेट पर इफ्तार पार्टी का आयोजन, फैंस कर रहे तारीफ

Wed, 29 Mar 2023 03:13 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता करण कुंद्रा अपने टीवी शो 'तेरे इश्क में घायल' के कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी की मेजबानी उन्होंने खुद ही की थी।
विज्ञापन
करण कुंद्रा ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान का पाक महीना शुरु हो चुका है। कई सेलेब्स भी रोजा रख रहे हैं। वहीं, इंटरनेट पर सेलेब्स के इफ्तार पार्टी के वीडियो भी वायरल होते हैं। अब अभिनेता करण कुंद्रा अपने टीवी शो 'तेरे इश्क में घायल' के कलाकारों और क्रू के सदस्यों के साथ इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। इफ्तार पार्टी की मेजबानी करण कुंद्रा ने ही की थी। इफ्तार पार्टी के लिए काफी बड़े पैमाने पर इंतजाम किया गया था। फलों से लेकर कई तरह के व्यंजन टेबल पर रखे गए थे। करण शाम को अपने शो के सदस्यों के साथ इफ्तारी में शामिल हुए।

विज्ञापन

इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल

इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिनेता काफी हैंडसम लग रहे हैं। ब्लैक शर्ट और पैंट के साथ वह मैचिंग ब्लेजर में नजर आ रहे है। इस लुक में वह काफी कूल और डैशिंग दिख रहे हैं। वहीं, उनकी मेजबानी का अंदाज भी फैंस के दिल को छू गया।

Ponniyin Selvan 2: इस दिन रिलीज होगा 'पोन्नियिन सेल्वन 2' का ट्रेलर, ऐश्वर्या राय ने वीडियो साझा कर दी जानकारी

फैंस ने लुटाया प्यार

इस वीडियो के जरिए करण ने फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही करण की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वह बहुत ही प्यारे हैं। कभी भी टीवी सीरियल के सेट पर किसी भी धर्म के अभिनेता को ऐसा करते हुए नहीं देखा। भगवान उन्हें हमेशा आशीर्वाद दें।' वहीं एक अन्य युवक ने कमेंट किया, 'वह सबसे विनम्र इंसान हैं।' एक ने लिखा, 'करण हमेशा अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं।'

Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगी
विज्ञापन

अजान के दौरान रोक दी थी प्रेस मीट

यह पहली बार नहीं है, जब करण सुर्खियों में छाए हुए हैं। इससे पहले भी वह अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। दरअसल, बीते महीने करण में अजान के दौरान एक प्रेस मीट को रोक दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस दौरान भी फैंस अभिनेता की खूब तारीफ कर रहे थे।

करीना ने काटा चप्पल वाला केक, यूजर्स बोले-या अल्लाह! क्या-क्या देखना बाकी है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें