किसी भी एक्टर के लिए किसी किरदार में पूरी तरह से रम जाना आसान नहीं होता है लेकिन करण कुंद्रा के लिए यह उतना भी कठिन नहीं था। करण सीरियल 'दिल ही तो है' में एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल एक फैमिली ड्रामा है जो संयुक्त परिवार के असल जिंदगी को दिखाता है।
यह उनके लिए कठिन नहीं था क्योंकि असल जिंदगी में भी वो एक बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बिजनेसमैन के परिवार से आने वाले करण बडी़ आसानी से इस किरदार में रम गए। इस भूमिका को खुद से जुड़ा हुआ पाकर करण काफी खुश हैं क्योंकि यह किरदार निभाने के लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी प़ड़ी।
अपने रोल के बारे में करण ने कहा कि 'इस शो में मेरा किरदार एक अमीर, टफ बिजनेसमैन का है जो अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा है। असल जिंदगी में मैं अपने परिवार के बिजनेस के मामलों में काफी हद तक शामिल रहता हूं इसलिए यह किरदार निभाना आसान था।'